नोरा फतेही बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस और डांसर है। अपनी दमदार एक्टिंग और डांस के जरिए अभिनेत्री ने बेहद कम समय में काफी नाम कमा लिया है। यही कारण है कि आज के समय नोरा को चाहने वाले लोग देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी हैं। हालांकि क्या आप जानते हैं नोरा कभी हुक्का बार में काम किया करती थी। आज के इस आर्टिकल में हम आपको उनकी लाइफ से जुड़ी कुछ इंटरेस्टिंग बातें बताने वाले हैं।
अभिनेत्री अपने करियर के शुरुआत में हुक्का बार में काम किया करती थी। यहां से आने वाली सैलरी से वह अपनी बुनियादी जरूरतों को पूरा करती थी। साथ ही खुद के लिए वह समय निकालकर डांस की प्रैक्टिस भी करती थी। नोरा फतेही ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि- मैं बाकी लड़कियों की तरह पार्टी नहीं करती थी ना ही बॉयफ्रेंड बनाकर घूमने की चाह थी।
मैं अकेले में रहकर भाषा सीखती थी। मुझे हिंदी नहीं आती थी जिसके कारण कई बार मुझे काफी ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। उन्हें लोग यह भी कहते थे कि क्या तू अगली कैटरीना कैफ बनना चाहती हैं क्या। हालांकि मैंने कभी लोगों की बातों को नहीं सुना।
इसे भी पढ़ें- फेमिनिज्म पर 'बड़े बोल' बोलने के बाद नोरा फतेही ने दी सफाई, क्यों एक बार फिर छिड़ी है नारीवाद पर बहस?
खास बात यह है कि नोरा ने कभी डांस की ट्रेनिंग नहीं ली है। वह खुद से अभ्यास करती थी। आज के समय में उनकी डांस की तुलना माधुरी दीक्षित और मलाइका अरोड़ा जैसे बड़े दिग्गज सितारे से होती हैं। ऐसे में आप समझ गए होंगे कि नोरा का डांस लोगों को कितना ज्यादा पसंद आता है। एक जमाने में महज 5000 रुपये लेकर आई अब नोरा ने एक गाने पर डांस करने के करोड़ों रुपये चार्ज करती हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, दिशा पाटनी उनकी स्टूडेंट रही हैं। कई सेलेब्स उनसे डांस सीखने आते हैं।
इसे भी पढ़ें- Nora Fatehi: एक फ्लैट में 9 लड़कियों के साथ रहीं, अंडे और ब्रेड खाकर गुजारे थे दिन.. जानें नोरा फतेही के संघर्षों की कहानी
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
Image Credit - instagram
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।