Nora Fatehi Struggle Story: बॉलीवुड में अपनी पहचान कायम करना इतना आसान नहीं है। हर रोज मायानगरी में कितने ही लोग अपने सपने लेकर आते हैं। कुछ लोग अपने सपनों को पूरा कर लेते हैं, तो कुछ वापस अपने शहरों को लौट जाते हैं। ऐसे कई एक्टर हैं, जो मुंबई आए और फिर यहीं के होकर रह गए। ऐसे ही नोरा फतेही ने भी अपने करियर की शुरुआत की थी। नोरा अपने साथ केवल 5 हजार रुपये लेकर आईं थीं। उन्होंने इंडस्ट्री में काफी स्ट्रगल किया, लेकिन उनकी मेहनत सफल रही। आज उन्हें हर कोई जानता है। नोरा अपने डांस मूव्स से सभी का दिल जीत लेती हैं। आइए जानें, नोरा फतेही ने कैसे बॉलीवुड में अपनी खास जगह बनाई?
यह भी देखें-Nora Fatehi Saree Looks: नोरा फतेही की तरह दिखना है स्लिम, एक्ट्रेस के साड़ी स्टाइलिंग टिप्स को करें फॉलो
लटके-झटकों से हिलाया बॉलीवुड
View this post on Instagram
आज नोरा फतेही को हर कोई जानता है। नोरा एक फेमस डांसर बन चुकी हैं, जो अपने लटके-झटकों से पूरा बॉलीवुड हिला चुकी हैं। नोरा के लिए यहां तक का सफर तय करना इतना आसान नहीं था। उन्होंने अपने जीवन में बहुत संघर्ष देखा है। डांसर ने अपने कई इंटरव्यूज में इस बात का खुलासा खुद किया है। मैशबल इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने बताया था कि जब वह इंडिया आईं, तो उनकी जेब में केवल 5 हजार रुपये थे। उन्होंने बताया था कि भारत आने के बाद उन्हें काफी स्ट्रगल करना पड़ा था।
9 लड़कियों से साथ एक घर में रहीं नोरा
View this post on Instagram
नोरा ने अपने इंटरव्यू में बताया था कि वो कभी 9 लड़कियों के साथ एक 3 बीएचके अपार्टमेंट में रहा करती थीं। उस दौरान उन्होंने हार नहीं मानी और लगातार कई ऑडिशन दिए। कड़ी मेहनत के बाद नोरा को साल 2014 में उनकी पहली फिल्म ऑफर हुई। फिल्म 'रोर : टाइगर्स ऑफ द सुंदरबंस' से एक्ट्रेस ने अपना डेब्यू किया। इसके बाद, उन्हें 'बाहुबली : द बिगनिंग' में डांस नंबर 'मनोहारी' में काम करने का मौका मिला। नोरा को धीरे-धीरे अच्छे प्रोजेक्ट्स मिलने लगे।
बिग-बॉस का रही हैं हिस्सा
View this post on Instagram
बहुत कम लोग ये जानते हैं कि नोरा सलमान खान के रिएलिटी शो 'बिग बॉस 9' का भी हिस्सा रह चुकी हैं। नोरा ने उस दौरान कंटेस्टेंट के तौर पर शो में हिस्सा लिया था। इस शो से भी नोरा को खूब स्टारडम मिला। शो के निकलने के बाद एक्ट्रेस को कई म्यूजिक एल्बम और डांस नंबर ऑफर हुए। अपनी डांसिंग स्किल से एक्ट्रेस ने सभी वीडियोज में सनसनी मचाकर रख दी। नोरा ने दिलबर दिलबर, हाय गर्मी जैसे कई शानदार गानों पर डांस किया है।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit:Instagram
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों