नोरा फतेही बॉलीवुड की मोस्ट ग्लैमरस अभिनेत्री हैं, जो कि अपनी एक्टिंग से ज्यादा खूबसूरती और फैशन सेंस को लेकर छाई रहती हैं। अभिनेत्री का हर लुक आते ही सोशल मीडिया पर छा जाता है। नोरा के स्लिम फिगर पर हर ऑउटफिट अट्रैक्टिव लगता है। इंडियन से लेकर वेस्टर्न तक डीवा का हर अटायर क्लासी होता है। नोरा अब तक कई फिल्मों के जरिए फैंस को अपना दीवाना बना चुकी हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस अपने लुक्स को लेकर इंटरनेट सेंसेशन बनी रहती हैं। एथनिक लुक में तो नोरा बेहद खूबसूरत लगती हैं। फैंस भी उनके इंडियन आउटफिट्स को पसंद करने के साथ रीक्रिएट भी करते हैं।
यदि आपको भी नोरा फतेही के साड़ी लुक्स अच्छे लगते हैं और आप साड़ी में उनके जैसा स्लिम दिखना चाहती हैं, तो आज इस लेख में हम आपको कुछ स्टाइलिंग टिप्स देने जा रहे हैं। जिनको आप भी ट्राई करके खुद को अभिनेत्री के जैसा परफेक्ट लुक दे सकती हैं। आइए एक नजर डालते हैं नोरा के डिफरेंट और स्टाइलिश साड़ी लुक्स पर।
सिक्विन वर्क साड़ी
नोरा फतेही डार्क ग्रीन कलर की सिक्विन वर्क साड़ी में बेहद ग्लैमरस लग रही हैं। साथ में उन्होंने स्टोन वर्क वाला ब्लाउज पेयर किया है। ऐसे में डीवा का ओवरऑल लुक पार्टी परफेक्ट है। अभिनेत्री की साड़ी रेडी टू वियर है। जिसकी प्लेट्स बनी हुई है जबकि पल्लू को उन्होंने नीचे की साइड से ब्रॉड रखते हुए ऊपर की ओर स्लिम करके टक किया है। इस ड्रेपिंग स्टाइल से नोरा का परफेक्ट फिगर फ्लॉन्ट हो रहा है। इस तरह की साड़ी के संग चोकर नेकपीस बेस्ट रहते हैं।
नेटिड साड़ी लुक
View this post on Instagram
यदि आप भी अभिनेत्री की तरह गॉर्जियस दिखने का सोच रही हैं, तो आप उनके जैसे लाइट पिंक कलर की नेटिड साड़ी को कॉपी कर सकती हैं। नेटिड साड़ियां ट्रांसपेरेंट होती हैं। साथ ही, इनका फैब्रिक थोड़ा वेवी स्टाइल में होता है। ऐसे में आप नेट वाली साड़ियों को ओपन पल्लू में कैरी करें। अभिनेत्री की फोटो से आप इंस्पिरेशन ले सकती हैं। ऐसी साड़ी के लग आप स्लीक सिल्वर नेकपीस पेयर अप कर सकती हैं।
रफल साड़ी लुक
View this post on Instagram
यदि आप भी नोरा की तरह अपनी स्लिम फिगर फ्लॉन्ट करना चाहती हैं, तो रफल साड़ी को फ्लेयर पल्लू लुक देते हुए कंधे पर टक करें। ऐसा करने से साइड से आपका फिगर शानदार नजर आएगा। वहीं ऐसी साड़ी के साथ आप पेटीकोट की जगह बॉडी शेपर पहनें। रफल साड़ी के साथ पेंडेंट नेकलेस और पोनी हेयर स्टाइल बेस्ट लुक है।
ये भी पढ़ें:Celebrity Saree:सोनम कपूर के ये साड़ी लुक्स हैं बेस्ट, आप करें ट्राई, दिखेंगी स्टाइलिश
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit: Instagram/nora fatehi
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों