herzindagi
image

रणबीर संग शादी करने से पहले नीतू कपूर ने आलिया भट्ट को दी थी एक खास सलाह, एक्ट्रेस ने सालों बाद किया खुलासा

Alia Ranbir Kisse: आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की गिनती बॉलीवुड के खूबसूरत और प्यारे कपल्स में की जाती है। आलिया की सास नीतू कपूर के साथ बॉन्डिंग भी काफी चर्चा में रहती है। एक इंटरव्यू के दौरान, आलिया ने बताया था कि रणबीर से शादी से पहले, नीतू कपूर ने उन्हें क्या सलाह दी थी।
Editorial
Updated:- 2025-01-22, 19:33 IST

Ranbir and Alia: आलिया भट्ट और रणबीर कपूर, फैंस के फेवरेट कपल्स में से एक हैं। दोनों की जोड़ी बेहद खूबसूरत है और दोनों अक्सर एक-दूसरे पर प्यार लुटाते नजर आते हैं। न्यू इयर पार्टी में 12 बजते ही जिस तरह रणबीर, आलिया को गले लगाने दौड़े थे, वह मूमेंट बहुत खास था और यह मूमेंट खूब वायरल हुआ था। आलिया की रणबीर की फैमिली नीतू कपूर, रिद्धिमा कपूर और करिश्मा कपूर के साथ भी बॉन्डिंग कमाल है। अक्सर किसी इवेंट या वायरल वीडियो में इनकी बॉन्डिंग देखने को मिलती है। हाल ही में राज कपूर के 100 साल के सेलिब्रेशन में भी आलिया का कपूर परिवार के साथ खूबसूरत रिश्ता देखने को मिला था। रणबीर और आलिया की शादी, साल 2022 में हुई थी। एक इंटरव्यू के दौरान, आलिया ने बताया था कि रणबीर से शादी से पहले, नीतू कपूर ने उन्हें खास सलाह दी थी। चलिए, आपको बताते हैं क्या थी यह खास बात।

रणबीर से शादी से पहले नीतू कपूर ने आलिया से कही थी यह खास बात

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Alia Bhatt 💛 (@aliaabhatt)

आलिया भट्ट और नीतू कपूर का रिश्ता अक्सर चर्चा में रहता है। इसी बीच, एक चैट शो के दौरान, आलिया से जब पूछा गया कि वह किस कपूर को सबसे ज्यादा पसंद करती हैं, तो उन्होंने अपनी सास नीतू कपूर का नाम लिया। इसी बीच, आलिया ने यह भी बताया कि जब वह और रणबीर शादी कर रहे थे, तो नीतू कपूर ने उनसे कहा था, ''तुम मेरी बहू हो...मैं तुम्हारी सास हूं लेकिन मेरी सास( कृष्णा राज कपूर) के साथ मेरा रिश्ता और दोस्ती बहुत खूबसूरत थी...मैं अपने और तुम्हारे रिश्ते में भी यही उम्मीद करती हूं।'' आलिया ने यह भी बताया कि नीतू कपूर अक्सर उनके और कृष्णा कपूर के साथ बिताए पलों के बारे में काफी दिल से बात करती हैं। नीतू कपूर की तारीफ में आलिया ने कहा था कि वह पॉजिटिविटी से भरी हुई एक खूबसूरत इंसान हैं।

यह भी पढ़ें- आलिया नहीं इस एक्ट्रेस को रणबीर की पत्नी बनाना चाहती थीं करिश्मा कपूर! आलिया की बहन से हो चुकी है तीखी तकरार

साल 2022 में हुई थी रणबीर-आलिया की शादी

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Alia Bhatt 💛 (@aliaabhatt)

रणबीर और आलिया की शादी 14 अप्रैल, 2022 में हुई थी। इससे पहले दोनों ने कुछ सालों तक एक-दूसरे को डेट किया था। आज दोनों एक खूबसूरत सी परी राहा कपूर के पेरेंट्स हैं। दोनों की शादी काफी सिंपल तरीके से मुंबई में उनके घर वास्तु में हुई थी। रणबीर के राहा के साथ क्यूट वीडियो इंटरनेट पर अक्सर वायरल होते रहते हैं।

  

यह भी पढ़ें- Raha Kapoor Birthday: 2 साल की हुई रणबीर-आलिया की लाडली राहा, बर्थडे पर देखें क्यूट तस्वीरें

 

आपको आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की जोड़ी कैसी लगती है, हमें कमेंट्स में बताएं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Instagram/Alia Bhatt

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।