herzindagi
Rishi Kapoor And Neetu Kapoor Marriage

नीतू और ऋषि कपूर ने अपनी ही शादी में ब्रैंडी पीकर लिए थे 7 फेरे, गिफ्ट में मिले थे पत्थर, ड्रामे से कम नहीं थी वेडिंग

Rishi Kapoor And Neetu Kapoor Marriage: नीतू कपूर और ऋषि कपूर की शादी किसी ड्रामे से कम नहीं थी। उनकी शादी में रिश्तेदारों के अलावा कई बिन बुलाए मेहमान और जेबकतरे भी शामिल हो गए थे। जेबकतरों ने उन्हें गिफ्ट में चप्पलें और पत्थर दिए थे। आइए जानें, नीतू कपूर और ऋषि कपूर की शादी का पूरा किस्सा...
Editorial
Updated:- 2025-01-15, 12:12 IST

Rishi Kapoor And Neetu Kapoor Marriage: बॉलीवुड के फेमस कपल नीतू कपूर और ऋषि कपूर पर्दे पर खूब धमाल मचा चुके हैं। एक समय पर नीतू कपूर और ऋषि कपूर खूब सुर्खियों में रहते थे। उनकी जोड़ी को फैंस ने खूब प्यार दिया। इनकी जोड़ी को फैंस रील लाइफ के अलावा रियल लाइफ में भी खूब प्यार देते थे। इन दोनों ने साथ में कई फिल्में कीं। इस कपल की शादी भी किसी ड्रामे से कम नहीं थी। एक्ट्रेस ने खुद इस बात का खुलासा किया था। आइए जानें, नीतू कपूर और ऋषि कपूर की शादी से जुड़ा एक खास किस्सा...

यह भी देखें- जानिए क्या है रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर का असली नाम

शादी में आए थे बिन बुलाए मेहमान

Uninvited guests came to the wedding

2003 में Rediff को दिए अपने एक इंटरव्यू में नीतू कपूर ने अपनी शादी को लेकर कई खुलासे किए। एक्ट्रेस ने बताया कि उनकी शादी किसी बॉलीवुड ड्रामे से कम नहीं थी। उनकी शादी में उनके रिश्तेदारों और दोस्तों ने ही रौनक नहीं बढ़ाई, बल्कि कुछ घुसपैठिए भी उनकी शादी में मेहमान बनकर आ गए थे। 

तोहफे में मिले थे पत्थर

stones were received as gifts

नीतू ने आगे बताया था कि उनकी शादी में कुछ बिन बुलाए मेहमान सुंदर कागज में लिपटा हुआ गिफ्ट लेकर आए थे, लेकिन जब उन्होंने गिफ्ट खोला, तो उसमें से ढेर सारे पत्थर निकले। नीतू और ऋषि की शादी में संगीत सेरेमी पर नुसरत फतेह अली खान ने अपनी आवाज से समां बांधा था। एक्ट्रेस ने बताया कि उनके ससुर राज कपूर ने शादी में परफॉर्म करने के लिए सिंगर नुसरत फतेह अली खान को बुलाया था।

ब्रैंडी पीकर लिए थे फेरे

took rounds after drinking brandy

नीतू कपूर ने इसके अलावा अपनी शादी से जुड़ा एक और अनोखा किस्सा सुनाया, जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया था। एक्ट्रेस ने बताया कि उनकी शादी में बहुत ज्यादा शोर-शराबा और भारी भीड़ हो गई थी। इसकी वजह से ऋषि कपूर घोड़ी चढ़ते ही बेहोश हो गए थे। इसके बाद नीतू कपूर खुद भी बेहोश हो गई थीं। इसके बाद दोनों ने स्ट्रेस कम करने के लिए ब्रैंडी पीकर सात फेरे लिए। 

बता दें कि 22 जनवरी 1980 को इनकी शादी आरके हाउस में हुई थी, जहां 5 हजार लोग शामिल हुए थे। एक्ट्रेस ने इंटरव्यू में ये भी बताया था कि उनकी शादी में कुछ जेबकतरे भी आ गए थे। उन्होंने एक्ट्रेस को गिफ्ट भी दिए थे, जिसमें चप्पलें थीं। 

यह भी देखें- कभी ऋषि कपूर के लिए अपनी मां से नीतू कपूर ने खाई थी खूब मार, नहीं जा सकती थी डेट पर

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: Instagram

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।