Nargis Dutt wanted to marry Raj Kapoor: बॉलीवुड में अफेयर की खबरें काफी आम है। ये सिलसिला सदियों पुराना है। कई सेलेब्स तो ऐसे भी रहे हैं, जो प्यार में इस कदर पागल हुई कि हर हद से गुजर जाने को तैयार थे। 50-60 के दशक में भी सेलेब्स के अफेयर्स काफी चर्चा में रहते थे। इसके अलावा, एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर भी उस दौरान खूब सुर्खियों में रहते थे। इस लिस्ट में एक्टर राज कपूर का नाम भी शामिल है। उनका नाम काफी वक्त तक एक दिग्गज हसीना के साथ जुड़ा।
बताया जाता है कि शादी के बाद भी राज कपूर काफी लंबे वक्त तक नरगिस के साथ रिलेशनशिप में थे। राज कपूर जितना नरगिस से प्यार करते थे, उससे कहीं ज्यादा एक्ट्रेस उनकी दीवानी हुआ करती थीं। सूरत-ए-हाल कुछ ऐसा था कि नरगिस राज कपूर की दूसरी बीवी बनने को भी तैयार थीं। इसके लिए उन्होंने क्या कुछ नहीं किया। राज कपूर को अपना बनाने के लिए उन्होंने होम मिनिस्टर तक से गुहार लगा दी थी। आइए जानें, नरगिस की प्रेम कहानी के बारे में...
नरगिस और राज की प्रेम कहानी
राज कपूर की शादी 22 साल की उम्र में हो चुकी थी। कृष्णा मल्होत्रा से साल 1942 में उनकी अरेंज मैरिज हुई थी। हालांकि, शादी के बाद भी राज कपूर का नाम नरगिस से जुड़ा। कहा जाता है दोनों को पहली ही नजर में प्यार हो गया था। इनकी प्रेम कहानी फिल्म 'अंदाज' के सेट से शुरू हुई थी। उस वक्त नरगिस का नाम टॉप एक्ट्रेसेस में गिना जाता था। राज कपूर भी उनकी खूबसूरती पर मर मिटे।
16 सालों तक रहा अफेयर
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबित, राज कपूर और नरगिस ने 16 सालों तक डेट किया। नरगिस राज कपूर से शादी करना चाहती थीं। हालांकि, राज कपूर अपनी पहली पत्नी को भी तलाक नहीं देना चाहते थे। ऐसे में उनके लिए शादी करना आसान नहीं था। नरगिस भी जिद्द की पक्की थी। उन्होंने कई बड़े वकीलों से सलाह ली। उन्होंने कई तरीके ढूंढे, जिससे वह राज कपूर की दूसरी पत्नी बनने का हक पा सकें, लेकिन उन्हें इसके लिए कोई रास्ता नहीं मिला।
होम मिनिस्टर से भी लगाई गुहार
नरगिस अपने प्यार को अंजाम तक ले जाने के लिए हर हद पार करने को तैयार थीं। उन्होंने मौजूदा होम मिनिस्टर मोरार जी देसाई तक से मदद मांगी थी। नरगिस ने उनसे दूसरी शादी करने के लिए इजाजत मांगी थी। इसके बाद भी कोई बात नहीं बन पाई। जब काफी जतन करने के बाद भी कुछ ना हुआ, तो नरगिस ने जिंदगी में आगे बढ़ने का फैसला किया। आगे चलकर उन्होंने सुनील दत्त से शादी की। नरगिस की शादी की खबर सुनकर राज कपूर ने खुद को सिगरेट से जला लिया था।
यह भी देखें- राज कपूर की दूसरी पत्नी बनने को तैयार थीं नरगिस, फिर इस एक बात ने बदल दिया फैसला
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image credit- Imbd/Instagram/Her Zindagi
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों