अमरीश पुरी के 'मोगैम्बो' नाम के पीछे है हॉलीवुड का खास कनेक्शन, जानें डिटेल

मिस्टर इंडिया साल 1987 में रिलीज हुई थी और आज भी दर्शक इस फिल्म को बहुत पसंद करते हैं। यह फिल्म उन फिल्मों में से एक है, जो हीरो के कारण नहीं विलेने के कारण हीट हुई थी।

 
Who was the star of Mogambo

हिंदी सिनेमा में ऐसे कई किरदार हैं, जो अपनी बेहतरीन अभिनय से सालों के लिए अमर हो गए। इन सभी किरदार में जो विलेन या खलनायक के रोल पर लोगों के दिलों में छाप छोड़ी है, वो और कोई नहीं नब्बे के दशक के महान एक्टर अमरीशपुरी जी थे। अमरीश पुरी के मिस्टर इंडिया में मोगैंबो रोल को आज भी दर्शक याद करते हैं और मोगैंबो बनकर उन्होंने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है। चलिए आज हम आपको मोगैम्बो के किरदार से जुड़ी एक खास बात बताते हैं।

कहां से आया मोगेंबो

Who is most remembered for his role as Mogambo in Mr. India

मिस्टर इंडिया के कई किरदार हैं, जो बेहद दिलचस्प है, लेकिन मोगैम्बो सभी में बेहद खास था। इसे खास और दिलचस्प बनाने में सबसे बड़ा हाथ है इस कैरेक्टर का नाम। इस फिल्म के पहले तक हिंदी फिल्म के दर्शकों ने कभी मोगैम्बो नाम किसी फिल्म में नहीं सुना था। अमरीश पुरी ने अपनी ऑटोबायोग्राफी में यह बताया था कि इस किरदार का नाम कहां से आया था।

बता दें कि मोगैम्बो का यह नाम हॉलीवुड फिल्म की देन है। अमरीश पुरी ने बताया था कि मिस्टर इंडिया का नाम साल 1953 में आई एक्टर क्लार्क गैबल की फिल्म मोगैम्बो से लिया गया था। मोगैम्बो एक हॉलीवुड एडवेंचर फिल्म है, जिसमें क्लार्क गैबल, एवा गार्डनर और ग्रेस केली ने लीड रोल प्ले किया था। मोगैम्बो फिल्म की कहानी रोमांच, रोमांस और व्यक्तिगत संघर्षों को दिखाती है।

इसे भी पढ़ें: प्रीति ज़िंटा की वो फिल्म जिसे बनाने में लगे पूरे 11 साल, जानिए क्यों

मोगैंबो किरदार के बारे में

Who was the first choice for Mogambo

मिस्टर इंडिया का डायरेक्शन शेखर कपूर ने किया था। इस फिल्म में अमरीश पुरी, श्रीदेवी और अनिल कपूर मुख्य भूमिका में थे। फिल्म के रिलीज होने के बाद सबसे ज्यादा सुर्खियां मोगैंबो यानी अमरीश पुरी ने बटोरी थी। फिल्म में मोगैंबो के लुक, वेशभूषा और उनकी डरावनी या खतरनाक हंसी ने बच्चों से लेकर बड़े सभी को डराया था। अमरीश पुरी की भारी आवाज और उनकी दमदार एक्टिंग मोगैम्बो के रोल को सालों के लिए अमर बना दिया।

इसे भी पढ़ें: जब करिश्मा कपूर ने ठुकरा दिया था इन बिग बजट फिल्मों का ऑफर

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit: IMDB

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP