herzindagi
himacha pradehs ki badi actress

पहाड़ी हैं बॉलीवुड की ये टॉप एक्ट्रेसेस, फिल्मों में अपनी एक्टिंग से कर रखा है दीवाना

Himachal Pradesh: फिल्म इंडस्ट्री में अपने नाम का सिक्का चलाने वाली कई एक्ट्रेस हिमाचल प्रदेश से ताल्लुक रखती हैं। इन्होंने न सिर्फ अपनी पहचान बनाई बल्कि आज एक ऊंचे मुकाम पर हैं। इस लिस्ट में 90 के दशक से लेकर वर्तमान समय की हिरोइन शामिल हैं। <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2024-08-27, 13:03 IST

पहाड़ों की वादियों में घूमने का शौक किसे नहीं होता, खासकर हिमाचल प्रदेश जहां कि खूबसूरती लोगों को वहां रुकने के लिए मजबूर करती है। हिमाचल में कई ऐसी आकर्षक जगहें हैं, जो सैलानियों की पहली पसंद बन जाती है। हर छुट्टी वह यहां पर स्थित अलग-अलग लोकेशन पर घूमने के लिए आते हैं। वैसे तो यह शहर अपनी परंपरा, सुंदरता इत्यादि के लिए मशहूर है। लेकिन क्या आपको पता है कि बॉलीवुड के कई बड़े कलाकार हिमाचल की वादी से ताल्लुक रखते हैं। इस आर्टिकल में आज हम आपको उन अदाकारों के बारे में बताने जा रहे हैं। 

कंगना रनौत (Kangana Ranaut)

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Kangana Ranaut (@kanganaranaut)

बॉलीवुड की जानी-मानी 31 साल की एक्ट्रेस कंगना रनौत हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले से ताल्लुक रखती है। वर्तमान में यह अभिनेत्री के साथ-साथ राजनीति में भी अपनी पहचान कायम कर रही हैं। एक्ट्रेस ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत साल 2009 में तेलुगु फिल्म एक निरंजन' से की थी। इसके बाद 'तनु वेड्स मनु', 'कृष 3', 'क्वीन' और 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स' जैसी फिल्मों में काम कर बॉलीवुड में नाम कमाया। 

इसे भी पढ़ें-महिलाएं नहीं किसी भी जगह पर महफूज, बॉलीवुड की ये सीरीज दिखाती हैं समाज की सच्चाई

प्रीति जिंटा (Preity Zinta)

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Preity G Zinta (@realpz)

90 के दशक में अपनी खूबसूरती और मासूमियत से लोगों के दिलों पर राज करने वाली प्रीति जिंटा हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला से रिश्ता रखती है। बता दें वह लोकप्रिय साबुन के ऐड से लोगों के बीच अपनी जगह बनाई थी। एक्ट्रेस ने फिल्म बिरादरी से भारतीय सिनेमा में पहचान बनाई। प्रीति जिंटा की पहली फिल्म 'दिल से' में 20 मिनट की भूमिका के निभाई थी।

यामी गौतम (Yami Gautam)

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Yami Gautam Dhar (@yamigautam)

बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा यामी गौतम बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश की रहने वाली हैं। छोटे पर्दे से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की। इसके बाद यामी धीरे-धीरे कन्नड़ में अपनी पहली फिल्म और उसके बाद तेलुगु में 'नुव्विला' के साथ सिल्वर स्क्रीन में कदम रखा। की ओर बढ़ीं। साल 2012 में एक्ट्रेस ने सुपर-हिट रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'विक्की डोनर' से बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई।

सेलिना जेटली (Celina Jaitly)

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Celina Jaitly (@celinajaitlyofficial)

शिमला से रिश्ता रखने वाली सेलिना जेटली पहाड़ी है। एक्ट्रेस ने अपने करियर की शुरुआत मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव के तौर पर की थी। साल 2001 सेलिना जेटली मिस इंडिया सौंदर्य का खिताब अपने नाम किया। एक्ट्रेस ने  साल 2003 की फिल्म 'जानशीन' से अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत की। इसके बाद 'नो एंट्री', 'अपना सपना मनी मनी', 'हे बेबी' और 'गोलमाल रिटर्न्स' जैसी कई बड़ी फिल्मों में काम किया। 

इसे भी पढ़ें-किन अभिनेत्रियों ने ट्रोलिंग के कारण डिलीट किया अपना इंस्टाग्राम हैंडल

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा तो इसे शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit- Instagram

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।