herzindagi
movies based on real crime case

महिलाएं नहीं किसी भी जगह पर महफूज, बॉलीवुड की ये सीरीज दिखाती हैं समाज की सच्चाई

कोलकाता केस के बाद से महिलाओं की सुरक्षा पर कई बड़े सवाल हो रहे हैं और ये सवाल यह बताते हैं कि औरत कहीं पर भी सेफ नहीं है। यह बात न केवल कही जाती है इसका जीता जागता उदाहरण सच्ची घटनाओं पर आधारित ये सीरीज दिखाती हैं। <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2024-08-26, 16:14 IST

समाज में महिलाओं के साथ घटित होने वाली घटनाओं को लेकर अक्सर लोग अलग-अलग कारण लाकर खड़ा कर देते हैं कि बाहर नहीं जाना चाहिए, ऐसे कपड़े नहीं पहनती, गैर मर्द से बात नहीं करनी चाहिए थी। ऐसे न जानें कितने प्रश्न पीड़ित महिला को सुनने पड़ते हैं। लेकिन अगर सच कहा जाए तो महिलाएं बाहर ही नहीं घर पर भी सुरक्षित नहीं है। अखबार और सोशल मीडिया पर महिलाओं की प्रताड़ना से जुड़े न जानें कितनी खबरें देखने को मिल जाती हैं, जहां उनकी इस स्थिति का कारण उसके रिश्तेदार होते हैं। ऐसे में हर बार महिलाओं को दोष देने ये क्यों भूल जाते हैं, कि उन्हें खुद का नजरिया बदलने की जरूरत है।  बॉलीवुड में महिलाओं को लेकर तमाम ऐसी फिल्में और सीरीज बनाई गई, जो समाज की सच्चाई को दर्शाती हैं। इस आर्टिकल में हम आपको दो ऐसी सीरीज के बारे में बताने जा रहे हैं, जो कोलकाता रेप केस के बाद से ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड करने लगी है।

'दिल्ली क्राईम' (Delhi Crime Series)

Delhi Crime Series

इसे भी पढ़ें-आजादी का जश्न मनाने के बजाय इस साल सेलेब्स ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर उठाए सवाल

कोलकाता रेप-मर्डर केस के बीच ओटीटी प्लेटफॉर्म पर 'दिल्ली क्राइम' सीरीज चर्चा में बनी हुई है। क्राइम ड्रामा वेब सीरीज दिल्ली क्राइम दर्शकों द्वारा काफी पसंद की गई थी। इस सीरीज के दो सीजन नेटफ्लिक्स पर आ चुके हैं। रिची मेहता के निर्देशन में तैयार इस सीरीज की कहानी सच्ची घटना पर बनाई गई है। दिल्ली क्राइम सीरीज में मुख्य किरदार में शेफाली शाह, रसिका दुग्गल, आदिल हुसैन और राजेश तैलंग मुख्य किरदार में नजर आए थे। दिल्ली क्राइम, 16 दिसम्बर, 2012 में हुए निर्भया रेप केस पर आधारित है। इस सीरीज में दरिंदगी के उस मंजर को दिखाया गया है, जिसे देख आपकी रूह कांप जाएगी

'इंडियन प्रिटेंडर' (Indian pretender)

देश में कई ऐसी घटनाएं घटित होती है, जिसे सुन इंसानों पर भरोसा कर पाना मुश्किल है। इसका जीता-जागता उदाहरण 'इंडियन प्रिटेंडर' वेब सीरीज, जो भारत कालीचरण यादव की कहानी पर आधारित है। इस सीरीज में दिखाया गया है कि किस तरह से कस्तूरबा नगर, नागपुर में रहने वाली 40 से ज्यादा महिलाओं के साथ दुष्कर्म करता था। साल 2024 को कस्तूरबा नगर की 200 महिलाओं ने नागपुर अदालत के कोर्ट नंबर-7 में अक्कू यादव का मर्डर कर दिया था। 

इसे भी पढ़ें-बॉलीवुड की ये फिल्में महिलाओं को रेप के खिलाफ आवाज बुलंद करने की देती हैं सीख

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा तो इसे शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit- IMDB

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।