herzindagi
movies that raised voice against harassment

बॉलीवुड की ये फिल्में महिलाओं को रेप के खिलाफ आवाज बुलंद करने की देती हैं सीख

आज हम आपको बॉलीवुड की उन फिल्मों के बारे में बता रहे हैं जो महिलाओं को रेप के खिलाफ आवाज बुलंद करने की सीख देती हैं  
Editorial
Updated:- 2024-08-20, 15:20 IST

कहा जाता है की फिल्म समाज का आईना होता है, हमेशा से ही फिल्मों के जरिए समाज के विभिन्न मुद्दों को उजागर करने की कोशिश की गई है। कुछ फिल्में खासतौर पर महिलाओं के खिलाफ हो रहे अत्याचार को बखूबी  बयां करती है।  कुछ ऐसी भी फिल्म है जो रेप जैसे जघन्य अपराध के खिलाफ आवाज उठाती है और दर्शकों को जागरूक करने का काम करती है। आज हम आपको बॉलीवुड की उन फिल्मों के बारे में बता रहे हैं जो  महिलाओं को रेप के खिलाफ आवाज बुलंद करने की सीख देती हैं  

पिंक

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by PINK (@thefilmpink)

बॉलीवुड की फिल्म पिंक महिलाओं के खिलाफ यौन उत्पीड़न और उनकी सहमति का सम्मान करने पर केंद्रित है फिल्म में दिखाया जाता है कि एक पार्टी के दौरान राजवीर नाम का लड़का मीनल यानी कि तापसी पन्नू पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालता है, उसकी सहमति के बिना उसे पर हमला करता है। आत्मरक्षा में मीनल लड़के पर हमला कर देती है और वहां से भाग जाती है। फिल्म में बताया गया है कि यौन उत्पीड़न की परिभाषा सिर्फ शारीरिक बलात्कार तक सीमित नहीं है।फिल्म यह संदेश देता है कि ना का मतलब ना होता है चाहे वह किसी भी परिस्थिति में कहा गया हो।

दामिनी

1993 में आई फिल्म दामिनी एक ऐतिहासिक फिल्म है, जिसमें एक साधारण महिला दामिनी ने महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों के खिलाफ आवाज उठाई है। फिल्म में देखा जाता है कि कैसे दामिनी अपने परिवार और समाज के विरोध का सामना करते हुए रेप पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए लड़ती है।

ए थर्सडे 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Yami Gautam Dhar (@yamigautam)

यामी गौतम की फिल्म ए थर्सडे भी एक रेप विक्टिम की कहानी पर आधारित है, जो न्याय पाने के लिए किसी भी हद तक जाती है। फिल्म इस बात पर भी फोकस करती है कि कैसे समाज में न्याय की कमी है, जिस वजह से महिला को ऐसा कदम उठाना पड़ता है।

मातृ

साल 2017 में आई फिल्म मातृ में एक मां की कहानी दिखाई गई है जो अपनी बेटी के रेप और हत्या के बाद न्याय पाने की कोशिश करती है। यह फिल्म इस बात पर भी जोड़ देता है कि कानून व्यवस्था महिलाओं को न्याय दिलाने में आज भी असमर्थ है,लेकिन व्यक्तिगत संघर्ष और हिम्मत न हारने वाला जज्बा से न्याय पाया जा सकता है।

मॉम

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Megastar_Sridevi (@megastarsridevi)

दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की फिल्म मॉम भी एक बेहतरीन फिल्म है, मॉम एक मां की कहानी है जो अपनी सौतेली बेटी के साथ हुए रेप के बाद न्याय के लिए लड़ती है।

अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करना न भूलें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए हर जिंदगी से जुड़े रहें।

Image Credit- freepik

 


यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।