herzindagi
Nayanthara and Vignesh Shivan share their baby first birthday pic

एक साल के हुए एक्ट्रेस नयनतारा के जुड़वा बेटे, देखें क्यूट तस्वीरें

सूपरहिट फिल्म जवान की एक्ट्रेस नयनतारा के दोनो बेटे बीते दिन 1 साल के हो गए हैं। आज हम आपको उनके बेटे की तस्वीरें दिखाने वाले हैं।  
Editorial
Updated:- 2023-09-29, 17:31 IST

साउथ की सुपरहिट एक्ट्रेस नयनतारा आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। एक्ट्रेस ने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। एक्ट्रेस को शाहरुख खान के साथ फिल्म जवान में देखा गया था। इस फिल्म को दर्शक काफी अधिक पसंद कर रहे हैं।  

नयनतारा ने कितने बच्चे हैं

नयनतारा की पर्सनल लाइफ भी काफी सुर्खियों में बनी रहती हैं। एक्ट्रेस अपनी शादीशुदा जिदंगी में काफी खुश हैं। बीते साल नयनतारा ने 9 जून 2022 को फिल्ममेकर विग्नेश शिवन संग शादी रचाई थी। एक्ट्रेस ने बच्चों के लिए सरोगेसी को सहारा लिया था। नयनतारा ने 26 सितंबर को अपने दोनों बेटों का फास्ट जन्मदिन सेलिब्रेट किया है। आज हम आपको नयनतारा के बच्चों की कुछ क्यूट तस्वीरें दिखाने वाले हैं। 

नयनतारा ने कहां मनाया बेटों का पहला जन्मदिन

jawan actress nayanthara kids turns

नयनतारा और विग्नेश शिवन अपने दोनों बेटों का पहला जन्मदिन मनाने मलेशिया गए थे। नयनतारा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपने बेटों की क्यूट फोटो शेयर की हैं। जिसमें उनके दोनों बेटे के साथ नयनतारा और विग्नेश शिवन भी नजर आ रहे हैं। यह फोटो एक कंप्लीट फैमिली फोटो की तरह हैं। इस फोटो को उनके फैंस काफी अधिक पसंद कर रहे है।

नयनतारा ने शेयर किया बेटे की तस्वीरें

actress nayanthara kids turns

नयनतारा ने अपने बेटे के फोटो के साथ ही एक इमोशनल पोस्ट भी शेयर किया है। एक्ट्रेस ने लिखा है कि- 'मेरी ट्यून बाय हैप्पी बर्थडे टू यू टू'। नयनतारा के चाहने वाले उनकी इस लेटेस्ट तस्वीर पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। फैंस को उनकी फैमिली फोटो काफी पसंद आ रही हैं। 

इसे भी पढ़ेंः  Jawan: शाहरुख-नयनतारा की फिल्म जवान ने की छप्परफाड़ कमाई, जानिए 7वें दिन कितना हुआ कलेक्शन

नयनतारा की कब हुई विग्नेश शिवन से मुलाकात

साल 2015 में नयनतारा और विग्नेश शिवन की पहली मुलाकात हुई थी। दोनों ने साथ में फिल्म 'नानुम राऊडी धान' में काम किया था। इस फिल्म में काम करने के दौरान दोनों की करीबी बढ़ी और दोस्ती प्यार में बदल गया। दोनों ने लंबे समय तक एक- दूसरे के डेट किया अब कपल शादी करने का फैसला कर रहे हैं। 

इसे भी पढ़ेंः  जानिए किस वजह से नयनतारा ने किया था धर्म परिवर्तन

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

 

image credit: instagram

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।