साउथ की सुपरहिट अभिनेत्री नयनतारा आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। एक्ट्रेस ने एक से एक हिट फिल्में देकर अपनी एक अलग पहचान बनाई है। यनतारा ने अपने करियर की शुरुआत साल 2003 में आई मलयालम फिल्म मनासीनाकाड़े से की थी। इसके बाद नयनतारा ने तमिल और तेलुगु सिनेमा का रुख किया। हालांकि आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताने वाले है कि आखिर क्यों नयनतारा ने किया था धर्म परिवर्तन।
बता दें कि नयनतारा ने साउथ के डायरेक्टर विग्नेश शिवन संग शादी रचाई है। कपल का विवाह चेन्नई के महाबलीपुरम में संपन्न हुआ था। हालांकि आज हम आपको एक्ट्रेस के पास्ट लाइफ के बारे में बताने वाले हैं। एक दौर ऐसा था जब नयनतारा मशहूर कोरियोग्राफर प्रभु देवा के प्यार में पागल थीं।
डायना मरियम कुरियन के रूप में जन्मी और पली-बढ़ी नयनतारा एक जन्मजात ईसाई थीं। हालांकि अभिनेत्री ने फिल्मों में आने के बाद अपना नाम बदला था। सूत्रों की मानें तो अभिनेत्री ने चेन्नई के आर्य समाज मंदिर में अपना धर्म परिवर्तन किया था। इसके बाद ही अभिनेत्री ने अपना नाम नयनतारा रखा था।
इसे भी पढ़ें- घर से लेकर प्राइवेट जेट तक, जानिए कितनी है नयनतारा की नेट वर्थ
इतना ही नहीं, कहा जाता है कि उन्हें हिंदू धर्म में धर्मांतरण का प्रमाण पत्र जारी किया गया था। वहीं अभिनेत्री के माता- पिता यह नहीं चाहते थे कि वह धर्म परिवर्तन करें। इसलिए उनके परिवार वालों ने उनका विरोध भी किया था। जब अभिनेत्री से पूछा गया कि आखिर क्यों आपने अपना धर्म बदला तो उन्होंने कहा था कि- हां, मैंने हिंदू धर्म अपना लिया है और यह एक व्यक्तिगत पसंद है। इसके अलावा अभिनेत्री ने कुछ और नहीं कहा था।
इसे भी पढ़ें- Nayantara: साउथ की एक्ट्रेस नयनतारा की तरह चाहिए देसी अवतार? तो आज ही करें Kanjivaram Sarees ट्राई
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।
image credit- instagram
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।