herzindagi
koffee with karan

जब इमरान हाशमी ने ऐश्वर्या को कहा था Plastic, जानिए इसके पीछे का कारण

इमरान हाशमी ने अपने एक इंटरव्यू के दौरान कुछ ऐसा बयान दिया था जिसे सुनकर सभी लोग दंग रह गए थे। आप भी जानें....  
Editorial
Updated:- 2024-03-12, 18:35 IST

बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी अपनी  रोमांटिक फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। एक्टर ने कई धमाकेदार फिल्मों में काम किया है। इन दिनों अभिनेता अपनी  वेब सीरीज 'शो टाइम' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको उनके एक इंटरव्यू के बारे में बताने वाले हैं। इस इंटरव्यू के दौरान एक्टर ने ऐश्वर्या को प्लास्टिक  कहा था। चलिए जानते हैं, एक्टर क्या कहना चाहते थे।

कॉफी विद करण शो से जुड़ा है किस्सा

कॉफी विद करण शो अपने अजीब सवालों को लिए मशहूर है। इस शो में जाने के बाद करण आपसे कुछ भी सवाल कर सकते हैं। यह सवाल आपके पर्सनल लाइफ या प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ा हो सकता है। कई बार इस सवाल-जवाब के कारण सेलेब्स सुर्खियों में आ जाते हैं। इसी सवाल-जवाब का शिकार इमरान हाशमी भी हुए थे। जब उनसे करण ने कुछ समय पहले यह पूछा था किप्लास्टिक शब्द सुनने के बाद आपके दिमाग में किन सेलेब्स का नाम आता है।

ऐश्वर्या को कहा प्लास्टिक

   emraan blamed on koffee with karan

इसी सवाल का  जवाब देते हुए इमरान हाशमी कहते हैं कि ऐश्वर्या। ऐसे में ऐश्वर्या के फैंस को उनकी यह बात पसंद नहीं आई थी। जब यह वीडियो वायरल हुआ, तो इमरान हाशमी कहते हैं कि यह केवल फन के लिए था। मैंने किसी भी बात को सीरियस होकर नहीं कहा था। मेरे बोलने का यह मतलब नहीं था। इमरान ने आगे यह भी कहा था कि गिफ्ट हैंपर जीतने के बाद यह मैंने नासमझी में कही थी।

इसे जरूर पढ़ें - एनिवर्सरी पर इमरान हाशमी ने कुछ इस तरह लुटाया बीवी पर प्यार, खूबसूरत नोट के साथ शेयर की अनसीन फोटो

More For You

इमरान हाशमी ने कंगना पर साधा निशाना

इमरान हाशमी कुछ समय पहले कंगना पर भी निशाना साधा था। उन्होंने कहा था आप एक के कारण पूरी इंडस्ट्री को ड्रगी नहीं कह सकती हैं। अगर आप ऐसा कहती हैं, तो आप पूरे तरीके से गलत हैं। हाल ही में 8 मार्च को इमरान हाशमी की वेब सीरीज शो टाइम रिलीज हुई है। दर्शक उनकी इस वेब सीरीज को काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। इमरान के अलावा इस सीरीज में कई बड़े कलाकार नजर आ रहे हैं।

इसे जरूर पढ़ें - पत्नी परवीन साहनी से ऐसे मिले थे इमरान हाशमी, 10 साल तक डेट करने के बाद की थी शादी

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

 

Image credit- Instagram

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।