Sat Apr 11, 2026 | Updated 01:38 AM IST
image

'अच्छा होता अगर आप हमसे...', IVF की खबरों पर भड़कीं दिव्यांका त्रिपाठी; स्टोरी पोस्ट करके लगाई फटकार

दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया जल्द ही पैरेंट्स बनने वाले हैं। फिलहाल कपल प्रेग्नेंसी पीरियड को एज्वॉय कर रहा है और यूट्यूब के जरिए फैंस के साथ वीडियोज शेयर करता रहता है। बीते दिनों चर्चा था कि दिव्यांका ने IVF के जरिए कंसीव किया है। अब एक्ट्रेस ने इन खबरों पर नाराजगी जताते हुए पूरा सच बताया है।
Editorial
Updated:- 2026-04-10, 14:15 IST

टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी लंबे समय से अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर सुर्खियों में हैं। कुछ वक्त पहले एक्ट्रेस ने 41 की उम्र में प्रेग्नेंसी अनाउंस की। कपल के अनाउंसमेंट से कुछ दिन पहले से ही एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी को लेकर खबरें आनी शुरू हो गई थीं और इसके बाद एक ऑफिशियल पोस्ट के जरिए दिव्यांका और विवेक ने बताया था कि उनके घर नन्हा मेहमान आने वाला है। इसके बाद एक्ट्रेस ने गोदभराई की तस्वीरें भी पोस्ट की थीं और वो अपने यूट्यूब व्लॉग्स के जरिए भी अपनी प्रेग्नेंसी जर्नी फैंस के साथ शेयर कर रही हैं। इसी बीच दिव्यांका ने एक स्टोरी भी पोस्ट की थी, जिसमें वो मीडिया पर भड़कती नजर आईं। उन्होंने एक न्यूजपेपर की फोटो शेयर की, जिसमें आईवीएफ से जुड़े एक आर्टिकल में एक्ट्रेस की तस्वीर का इस्तेमाल किया गया था। इसके बाद उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी पोस्ट करके इन खबरों को खारिज किया। चलिए आपको बताते हैं कि एक्ट्रेस ने क्या कहा?

दिव्यांका त्रिपाठी ने IVF की खबरों का किया खंडन

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Divyanka Tripathi Dahiya (@divyankatripathidahiya)

दिव्यांका त्रिपाठी का हाल ही में बेबी शॉवर हुआ था। चर्चा ये भी है कि एक्ट्रेस जुड़वां बच्चों की मां बनने वाली हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स में ये भी कहा गया कि उन्होंने आईवीएफ के जरिए कंसीव किया है। इसी बीच एक न्यूजपेपर के आर्टिकल में दिव्यांका और विवेक की फोटो एक आर्टिकल में लगाई गई थी, जो लेट प्रेग्नेंसी और आईवीएफ से जुड़ा था। इस बात पर दिव्यांका भड़क गईं। उन्होंने इसे मिसलीडिंग इमेज बताया और गुस्से में एक स्टोरी पोस्ट की। उन्होंने लिखा, "मेडिकल साइंस ने बहुत तरक्की कर ली है और इससे लोगों को बेशक काफी उम्मीद मिलती है, हम इसकी सराहना करते हैं, लेकिन हम साफ शब्दों में ये कहना चाहते हैं कि हमने नेचुरली कंसीव किया है और हमारे पॉजिटिव रिजल्ट आईवीएफ की वजह से नहीं हैं। हर कपल के लिए माता-पिता बनने का रास्ता अलग और खूबसूरत हो सकता है। आप अपने आर्टिकल के जरिए लोगों को जागरूक कर रहे हैं, ये अच्छी बात है, लेकिन अच्छा होता है कि आप हमसे पूछ लेते कि हमारे केस मे ये बात सही है या नहीं।" विवेक ने भी इस स्टोरी को शेयर करते हुए लिखा था कि इस खबर को लिखते हुए हमसे कोई कंफर्मेशन नहीं लिया गया है।

यह भी पढ़ें- शादी के 10 साल बाद दिव्यांका त्रिपाठी-विवेक दहिया के घर गूंजेगी किलकारी, इंटरनेट पर वायरल हुआ कपल का पोस्ट

जल्द मां बनने वाली हैं दिव्यांका त्रिपाठी

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Divyanka Tripathi Dahiya (@divyankatripathidahiya)

दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया शादी के 10 साल बाद नन्हे मेहमान का स्वागत करने के लिए तैयार हैं। इससे पहले भी कई बार एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी को लेकर अफवाहें सामने आई थीं, लेकिन वो हमेशा गलत निकलीं। दिव्यांका और विवेक ने साल 2016 में शादी की थी और दोनों की केमिस्ट्री फैंस बहुत पसंद करते हैं। बता दें कि स्टार प्लस के शो 'ये हैं मोहब्बतें' के सेट पर इन दोनों की लवस्टोरी शुरू हुई थी। शो में दिव्यांका लीड रोल में थीं। उन्होंने इशिता भल्ला का किरदार निभाया था और विवेक, एसीपी अभिषेक के रोल में कुछ वक्त के लिए नजर आए थे।

 

यह भी पढ़ें- 'नागिन' फेम सुरभि ज्योति के घर आने वाला है नन्हा मेहमान, फोटो शेयर कर एक्ट्रेस ने दी गुड न्यूज

 

 

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Courtesy: Instagram/Divyanka Tripathi

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।