herzindagi
disha patani house photos

अंदर से ऐसा दिखता है दिशा पटानी का घर, देखें खूबसूरत तस्वीरें

बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस दिशा पटानी के घर की कुछ खास तस्वीरें आज हम आपको इस आर्टिकल में दिखाने वाले हैं।   
Editorial
Updated:- 2024-06-28, 17:23 IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पटानी आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। बरेली की रहने वाली दिशा ने अपनी मेहनत से मुंबई में अपना शानदार घर बना लिया है। अभिनेत्री ने साल 2017 में बांद्रा में अपनी कमाई से घर खरीदा था। आज के इस आर्टिकल में हम आपको अभिनेत्री के घर की कुछ खास तस्वीरें दिखाने वाले हैं।

कितना महंगा है दिशा पटानी का घर

Where does Disha Patani stay in Mumbai

अभिनेत्री ने अपने करियर की शुरुआत तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री से साल 2015 में किया था। महज 2 साल के अंदर ही अभिनेत्री ने अपना घर खरीद लिया था। रिपोर्ट्स की मानें,  तो अभिनेत्री के इस घर की कीमत करीब 5 करोड़ रुपये थी। दिशा ने अपने इस खूबसूरत घर का नाम 'लिटिल हट' रखा है।

दिशा पटानी का घर है बेहद खूबसूरत

disha mumbai house

दिशा अपने पूरे परिवार के साथ इस घर में रहती हैं। उन्होंने अपने घर में ही खुद का पर्सनल वर्कआउट एरिया बना रखा है। दिशा को पेट्स का काफी शौक है, ऐसे में उन्होंने अपने घर को पेट फ्रेंडली बनाया है। दिशा अपने  घर की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की  हैं।

इसे भी पढ़े- दिशा पाटनी की लव लाइफ और उनसे जुड़ी दिलचस्प बातें जानें

दिशा पटानी के घर का इंटीरियर है खास 

Disha Patani stay in Mumbai

दिशा पाटनी  ने अपने घर को व्हाइट कलर में रखा है। उनके घर के अंदर खूबसूरत नक्काशी की गई है। अभिनेत्री के घर में उनकी सुविधा की सारी चीजें मौजूद हैं। घर के फर्नीचर से लेकर डेकोरेशन तक सारी चीजें खास हैं। ऐसे में वह अपने घर में कई बार फोटोशूट कर चुकी हैं।

इसे भी पढ़े- श्रद्धा कपूर से लेकर दिशा पाटनी तक, इन बॉलीवुड बालाओं को पेट्स से है बेहद प्यार

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

 

Image Credit - instagram

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।