herzindagi
Deepika Padukone only indian actress with three  crore films

दीपिका पादुकोण ने अपने नाम किया यह बड़ा रिकॉर्ड, बड़े-बड़े एक्टर्स को छोड़ा पीछे

दीपिका पादुकोण की गिनती बॉलीवुड की लीडिंग लेडीज में होती है। उन्होंने कई हिट फिल्में दी हैं और अब एक ऐसा रिकॉर्ड अपने नाम किया है, जिसे अभी तक शाहरुख खान जैसे एक्टर भी हासिल नहीं कर पाए हैं। <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2024-07-26, 16:45 IST

दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेसेस में से एक हैं। दीपिका ने 2007 में शाहरुख खान संग फिल्म 'ओम शांति ओम' से डेब्यू किया था। इसके बाद, दीपिका ने कई हिट फिल्मों में काम किया और 2017 में उन्होंने XXX: Return Of Xander Cage से हॉलीवुड में भी डेब्यू किया था। उन्होंने अपने फिल्मी करियर में कई बड़ी हिट दी हैं। हाल ही में वह फिल्म Kalki 2898 Ad में नजर आई हैं और रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स में भी उनकी एंट्री हो चुकी है। फिलहाल, दीपिका प्रेग्नेंसी पीरियड एज्वॉय कर रही हैं और जल्द ही मां बनने जा रही हैं। इसी बीच, उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया है, जिसे अभी तक शाहरुख-सलमान जैसे बडे़-बड़े एक्टर भी हासिल नहीं कर पाए हैं। आइए, आपको बताते हैं पूरी डिटेल्स।

तीन 1,000 करोड़ी फिल्में देने वाली पहली एक्ट्रेस बनीं दीपिका पादुकोण 

 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by दीपिका पादुकोण (@deepikapadukone)

दीपिका पादुकोण, तीन 1,000 करोड़ की फिल्में देने वाली पहली इंडियन एक्ट्रेस बन चुकी हैं। इस रिकॉर्ड को शाहरुख और सलमान जैसे एक्टर भी अपने नाम नहीं कर पाए हैं। दीपिका ने 1,000 करोड़ कमाने वाली तीन फिल्मों में काम किया है और इसमें से दो शाहरुख खान संग थीं। दोनों की जोड़ी सबसे पहले फिल्म पठान में नजर आई थी। इस फिल्म ने दुनियाभर में 1,000 करोड़ से ज्यादा की कमाई की। इसके बाद, साल 2023 में ही दीपिका, शाहरुख संग फिल्म 'जवान' में नजर आईं। हालांकि, इस फिल्म में उनका रोल ज्यादा बड़ा नहीं था। लेकिन, बेशक उन्होंने एक अहम किरदार निभाया था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई बड़े रिकॉर्ड तोड़े। यह फिल्म पठान से भी बड़ी हिट रही और वर्ल्ड वाइड 1,100 करोड़ से ज्यादा कमाए। अभी जुलाई में ही दीपिका फिल्म Kalki 2898 Ad का हिस्सा बनीं। यह फिल्म भी 1,000 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी है।

'सिंघम अगेन' में नजर आएंगी दीपिका

 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by दीपिका पादुकोण (@deepikapadukone)

दीपिका पादुकोण, रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स का हिस्सा बन चुकी हैं। वह अब फिल्म 'सिंघम अगेन' में नजर आएंगी। यह फिल्म इस साल दीवाली पर रिलीज होने जा रही है। ऑडियन्स को फिल्म से काफी उम्मीदें हैं। 

 

यह भी पढ़ें- XXX: Return Of Xander Cage के अलावा दीपिका पादुकोण ने इन किरदारों से जीता है सभी का दिल, खास रहा है 'शांतिप्रिया' का सफर

 

दीपिका पादुकोण आपको कितनी पसंद हैं, हमें कमेंट्स में बताएं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Instagram/Deepika Padukone

 

यह भी पढ़ें- तो 'दीवाना' नहीं, बल्कि यह होती शाहरुख खान की डेब्यू फिल्म, इस एक्ट्रेस के कहने पर बदला गया था फैसला

 

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।