herzindagi
deepika padukone filmmaker om shanti om farah khan

दीपिका की इस एक कमी के कारण परेशान हो गई थीं फराह खान, ओम शांति ओम के लिए किया ये काम

दीपिका पादुकोण ने बॉलीवुड की दुनिया में फिल्म ओम शांति ओम से कदम रखा था। इस फिल्म के दौरान फराह खान दीपिका पादुकोण की एक कमी के कारण काफी परेशान हो गई थी।
Editorial
Updated:- 2024-03-16, 19:03 IST

हाल ही में दीपिका पादुकोण के प्रेग्नेंट होने की खबर जानने के बाद फैन्स की तरफ से उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं मिल रही हैं। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह को बॉलीवुड के परफेक्ट पावर कपल के रूप में देखा जाता है। आज के समय में दीपिका पादुकोण की गिनती बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक के रूप में होती है। जब वह स्क्रीन पर एक्टिंग करते हुए नजर आती हैं तो फैन्स बस उन्हें देखते ही रह जाते हैं।

दीपिका पादुकोण ने बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग की शुरुआत साल 2007 में ओम शांति ओम से की थी। उस समय दीपिका के चेहरे की मासूमियत ने फैन्स का दिल जीत लिया था। हालांकि, दीपिका के एक्टिंग स्किल्स आज की तरह बहुत अधिक शॉर्प नहीं थे। इस फिल्म को फराह खान ने डायरेक्ट व कोरियोग्राफ किया था। फराह के लिए इस फिल्म में दीपिका पादुकोण के साथ काम करना इतना भी आसान नहीं था। दरअसल, दीपिका में एक कमी थी, जिसके चलते फराह खान को फिल्ममेकिंग के दौरान काफी परेशानी उठानी पड़ी थी। तो चलिए जानते हैं कि क्या थी वो कमी-

दीपिका को एड में देखकर हुईं इंप्रेस

आज के समय में दीपिका पादुकोण को ग्लोबली लोग जानते हैं। लेकिन इसका श्रेय काफी हद तक फराह खान को जाता है। उन्होंने ही दीपिका पादुकोण को फिल्म ओम शांति ओम में लॉन्च करने के बारे में सोचा। दरअसल, फराह ने दीपिका पादुकोण को एक कोल्ड ड्रिंक की एड में देखा था। फराह को पहली नजर में ही पूरा यकीन हो गया था कि दीपिका की किस्मत में हीरोइन बनना ही लिखा है। इतना ही नहीं, फराह को यह भी लगा था कि वह हेमा मालिनी से काफी मिलती-जुलती थीं। ऐसे में उन्होंने अपनी फिल्म के लिए दीपिका पादुकोण को कास्ट करने के बारे में सोचा। फराह ने दीपिका से कहा था कि उनका टेस्ट होगा और वह अच्छा करती हैं तो दीपिका को शाहरुख के अपोजिट कास्ट किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: लग्जरी चीजों की शौकीन हैं Deepika Padukone, जानिए उनकी लाइफ से जुड़ी कुछ खास बातें

डिक्शन से हुईं परेशान

deepika padukone

फराह खान को अपनी फिल्म के लिए एक ऐसे चेहरे की तलाश थी, जो पुराने जमाने की एक्ट्रेस के लुक को स्क्रीन पर साकार कर सके। दीपिका पादुकोण इस जरूरत में पूरी तरह से फिट बैठती थी। उनके हाव-भाव भी काफी अच्छे थे, लेकिन उनका डिक्शन काफी खराब था। जब दीपिका गाने गाती थीं तो उनका चेहरा खिल उठता था। गानों में उनके एक्सप्रेशन कमाल के थे। लेकिन दीपिका के बैड डिक्शन के कारण फराह खान को काफी परेशानी उठानी पड़ी। दीपिका के बैड डिक्शन और डॉयलॉग डिलीवरी के कारण फराह खान को उनकी आवाज किसी दूसरी एक्ट्रेस से डब करानी पड़ी। 

ले रही थीं क्लासेस

दीपिका पादुकोण का बैड डिक्शन परेशानी की वजह बन रहा था। ऐसे में उन्हें अलग से क्लासेस भी दी जा रही थीं। वह अनुपम खेर के एक्टिंग स्कूल से डांस क्लास और डिक्शन क्लास ले रही थीं। हालांकि, वह इसे बहुत अधिक सीरियसली नहीं ले रही थीं।

इसे भी पढ़ें: हर लुक में लगती हैं बेहद खूबसूरत, देखें तस्वीरें

बदल गई दुनिया

deepika om shanti om

दीपिका पादुकोण की पहली ही फिल्म ने उनकी दुनिया को पूरी तरह से बदल दिया। ओम शांति ओम फिल्म सुपरहिट रही और फिल्म के कारण दीपिका को भी फैन्स का ढेर सारा प्यार मिला। इस फिल्म की सक्सेस के बाद उन्हें कई ऑफर मिलने लगे और वह स्टारडम के एक अलग मुकाम तक पहुंची।

 

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।  

Image Credit- instagram

 

 

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।