स्टाइलिश दिखना बिल्कुल भी आसान काम नहीं है। वहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस इस बात को बेहद अच्छी तरह से समझती हैं। बात अगर आइकोनिक लुक्स की करें तो एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के स्टाइलिश लुक्स रियल लाइफ के अलावा रील लाइफ में भी काफी खूबसूरत और सिजलिंग हैं।
वहीं इस साल होने वाले मेट गाला 2023 में दीपिका पादुकोण भी आ सकती हैं। तो आइये देखते हैं उनकी फिल्मों के कुछ आइकोनिक लुक्स जिसने फैंस को बना दिया दीवाना।
पद्मावत
रानी पद्मावत के किरदार में दीपिका बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। वहीं इस फिल्म के गाने घूमर में एक्ट्रेस ने करीब 30 किलो का आउटफिट और ज्वेलरी कैरी किया है। वहीं इस फिल्म के सभी लुक काफी चर्चा में भी आए थे।
इसे भी पढ़ें :Iconic Looks : आलिया भट्ट-सा नहीं कोई स्टाइल आइकन, ऐसे देती हैं फैशन इंस्पिरेशन
कॉकटेल
दीपिका के वाइब्रेंट और केयरफ्री लुक्स फैंस आज भी रीक्रिएट करते हैं। वहीं इनका किरदार भी इस फिल्म में काफी यूनीक रहा है। अधिकतर इस फिल्म में दीपिका ने वेस्टर्न वियर ही पहना है।
बाजीराव मस्तानी
मस्तानी के किरदार की खूबसूरती को सही तरीके से दीपिका ने निभाया है। वहीं इस फिल्म में दीपिका नौवारी साड़ी से लेकर अनारकली में भी नजर आई।
गोलिओं की रासलीला - रामलीला
देसी लुक में दीपिका की खूबसूरती को दोगुना कर दिया। वहीं इस गुजराती लुक को डिजाइनर अंजू मोदी और मक्सिमा बासु ने डिजाइन किया है।
यह जवानी है दीवानी
इस फिल्म में दीपिका का नाम नैना था। वहीं एक्ट्रेस इस फिल्म की शुरुआत में तो काफी शर्मीली सी नजर आई, लेकिन बाद में इसी मूवी में वह काफी बोल्ड लुक को खूबसूरती के साथ कैरी करती नजर आई।
पिकू
दीपिका का बिंदी लुक फैंस को काफी सिंपल और सटल नजर आया। साथ ही कॉटन की कुर्ती पहने दीपिका ने इस लुक को बेहद सादगी के साथ कैरी किया है।
ओम शांति ओम
दीपिका की पहली ही फिल्म ने ही सबको दीवाना बना दिया था। बता दें कि इस मूवी के कई लुक्स को आज भी रीक्रिएट किया जाता है। वहीं यह फिल्म सुपर-डूपर हिट भी रही थी।
चेन्नई एक्सप्रेस
दीपिका का मीना माँ लुक और साउथ इंडियन साड़ी लुक काफी मजेदार है। वहीं एक्ट्रेस के बोलने का स्टाइल से लेकर उनके सिंपल साड़ी लुक्स फैंस को काफी पसंद भी आए।
इसे भी पढ़ें :Fashion Moments : प्रियंका चोपड़ा के इन लुक्स ने जीता फैंस का दिल
पठान
हाल ही में हिट फिल्म पठान में दीपिका का बिकनी लुक काफी आइकोनिक रहा। वहीं इनका यह बोल्ड अंदाज काफी तरह की कंट्रोवर्सी का शिकार भी हुआ। बता दें कि इनकी स्टाइलिंग शालीना नथानी ने की है।
गहराइयां
यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तो कुछ खास नहीं चली थी, लेकिन दीपिका के इजी-ब्रीजी वेस्टर्न लुक को फैंस ने काफी पसंद किया है। वहीं इनके ये सिंपल से वेस्टर्न लुक और मेसी हेयर काफी स्टाइलिश नजर आ रहे है।
अगर आपको एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के आइकोनिक मूवी लुक्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों