herzindagi
bollywood actress aditi rao hydari revealed her wedding venue

क्या इस 400 साल पुराने मंदिर में अदिति राव हैदरी करेंगी सिद्धार्थ संग शादी? जानें पूरी खबर

एक के बाद एक सेलेब्रिटी शादी के बंधन में बंध रहे हैं। ऐसे में अदिति राव हैदरी भी अपने मंगेतर सिद्धार्थ के साथ जल्द ही शादी कर सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2024-09-01, 12:41 IST

आए दिन बॉलीवुड में किसी न किसी सेलेब्रिटी की शादी की खबर सामने आ रही है। बात अगर हीरामंडी एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी की करें तो एक बार फिर वह जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकती हैं। यह खबर एक्ट्रेस ने खुद बताई है।  किलर स्माइल से फैंस का दिल जीतने वाली एक्ट्रेस अपने लव ऑफ़ द लाइफ सिद्धार्थ के साथ शादी कर सकती हैं। तो आइये जानते हैं बिब्बोजान की शादी से जुड़ी क्या है पूरी खबर- 

कब और कहां कर सकती हैं अदिति राव हैदरी शादी?

अपनी एक्टिंग और मासूमियत भरी मुस्कान से फैंस को दीवाना बना देने वाली अदिति राव हैदरी शादी के बंधन में बंध सकती हैं। ऐसे हम नहीं अदिति ने दिग्गज मीडिया को दिए इंटरव्यू में कहा कि, "शादी वानापर्थी में एक 400 साल पुराने मंदिर में होगी जो मेरे परिवार के लिए महत्वपूर्ण है।" एक्ट्रेस ने इसी दौरान प्रपोजल डे के दिन हुआ खूबसूरत किस्सा भी शेयर किया।

इसे भी पढ़ें: Siddharth and Aditi Rao Hydari: शादी नहीं अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ की हुई है सगाई, देखें तस्‍वीर

कैसे किया सिद्धार्थ ने अदिति को शादी के लिए प्रोपोज?

aditi rao hydari

अदिति ने बताया कि, "उनकी दादी का निधन कुछ साल पहले ही हो गया था। वह अपनी दादी के बेहद करीब थी। अदिति की दादी ने हैदराबाद में एक स्कूल शुरू किया था, जहां एक दिन सिद्धार्थ के कहने पर हम वहां गये थे। ऐसा इसलिए क्योंकि सिद्धार्थ उस स्कूल को देखना चाहते थे, जहां मेरा बचपन बीता था। वह जानते थे कि मैं अपनी दादी के काफी करीब थीं।

इसी साल वह दोनों  मार्च के महीने में उसी स्कूल में गये थे और अचानक वहां सिद्धार्थ अपने घुटनों पर बैठ गए। मुझे लगा उनके जूते के फीते खुले हैं और शायद इसे वह बंद करने के लिए इस तरह बैठे हैं। इसके बाद उन्होंने कहां, 'अद्दू, मेरी बात सुनो! इस तरह से मुझे मेरे बचपन की मनपसंद जगह पर प्रपोज किया। यहां हमें मेरी दादी का आशीर्वाद भी मिल गया।

इसे भी पढ़ें: संजय लीला भंसाली की हीरामंडी का गाना 'सकल बन' असल में है 700 साल पुराना, जानें इसकी खासियत?

अदिति राव और सिद्धार्थ पहली बार कब और कैसे मिले थे?

अदिति और सिद्धार्थ की पहली मुलाकात फिल्म महा संमुद्रम के सेट पर साल 2021 में हुई थीं। एक्ट्रेस ने बताया कि पहली बार सिद्धार्थ जब उनसे मिले तो उन्होंने अदिति को हैलो ब्यूटीफुल गर्ल कहा था। यह बात उनके दिल को छू सी गई थी और फिर एंड ऑफ द डे मैं उनकी हो गई थी।

 

अगर आपको सेलेब्रिटी से जुड़ी यह खबर पसंद आई हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

Instagram: aditi rao hydari/Instagram

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।