Divya Agarwal Wedding: बिग बॉस ओटीटी फेम दिव्या अग्रवाल दोस्तों और परिवारों की मौजूदगी में शादी में शादी कर ली है। टीवी ऐक्ट्रेस ने अपनी शादी की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर कि जिसमें वो अपने बॉयफ्रेंड संग फेरे लेती नजर आ रही हैं। आपको बता दें कि पिछले कुछ दिनों से इनके प्री-वेडिंग फंक्शन चल रहे थे। 18 फरवरी को संगीत सेरेमनी के बाद अब दिव्या-अपूर्वा की मेहंदी की पिक्चर सामने आई थी। इसमें अपने हाथों में पिया के नाम की मेहंदी लगवाकर दुल्हनिया बेहद खुश नजर आ रही थी। अब उनकी शादी की तस्वीरें वायरल हो रही हैं।
दिव्या अग्रवाल ने लिए सात फेरे
View this post on Instagram
दिव्या अग्रवाल ने अपने बॉयफ्रेंड संग फेरे लिए जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इसमें उन्होंने पर्पल और पिंक कलर के कॉन्ट्रास्ट में प्रिंटेड लहंगे को वियर किया हुआ है। साथ में उन्होंने चूड़ा और कलीरे को भी वियर किया हुई है। इसके साथ उन्होंने सिंपल मेकअप लुक को क्रिएट किया है। आपको बता दें कि इन दोनों की शादी मराठी रीति-रिवाजों से संपन्न हुई है।
हाथों में लग गई पिया के नाम की मेहंदी
सोशल मीडिया पर दिव्या अग्रवाल की कुछ तस्वीरे सामने आई हैं, जिनमें दिव्या अग्रवाल पिया के नाम की मेहंदी को फ्लॉन्ट करते नजर आ रही हैं। फोटोज में ऐक्ट्रेस अपने दूल्हे के साथ रोमांटिक पोज में दिख रही हैं। मेहंदी सेरेमनी के लिए टीवी ऐक्ट्रेस दिव्या ने पंजाबी लुक कैरी किया है। ग्रीन, येलो और पिंक कलर के हेवी सूट में दुल्हनिया काफी जच रही हैं। वहीं, दूल्हे राजा पिंक कुर्ते और पजामे के साथ क्रीम कलर की नेहरू कोट को कैरी किया है।
कॉकटेल पार्टी के साथ शुरू हुई रस्में
शादी से दो दिन पहले ही दिव्या अग्रवाल और अपूर्व पडगांवकर ने Realm क्लब में कॉकटेल पार्टी की है। अपने शानदार संगीत सेरेमनी में कपल्स ने यूनिक फोर टियर केक काटने के बाद ढेर सारी मस्ती की। शादी से पहले दिव्या-अपूर्व ने एक खूबसूरत शाम का आगाज किया। जोड़े ने एनिमल के पॉपुलर सॉन्ग जमाल कुडू और ब्रह्मास्त्र के सॉन्ग केसरिया जैसे गानों पर जमकर डांस भी किया है। इस फंक्शन में निक्की तंबोली, नायरा बनर्जी, अमृता राव के पति आरजे अनमोल और सुयश राय के अलावा कई सेलेब्स भी शामिल हुए।
इसे भी पढ़ें-कभी स्ट्रगल के बाद मिली थी पहली फिल्म, जानिए रकुल प्रीत की लाइफ के बारे में कुछ खास बातें
दिव्या अग्रवाल और अपूर्व की लव स्टोरी
टीवी पर्सनैलिटी दिव्या और अपूर्व की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। एक समय ऐसा था जब दोनों की ब्रेक अप हो गई थी। कुछ टाइम बाद वो फिर से एक हो गए और जिंदगी भर साथ निभाने का मन बना लिया। दरअसल, साल 2015 में दिव्या अग्रवाल अपूर्व को ही डेट करती थी। फिर किसी कारण से दोनों का ब्रेकअप हो गया। फिर, अभिनेत्री ने मूव ऑन करते हुए प्रियांक के साथ कुछ दिनों रिलेशनशिप में रहीं। इसके बाद दिव्या ने वरुण सूद को भी डेट किया। हालांकि, 2022 में वरुण से अलग होने के बाद दिव्या ने फिर से अपने एक्स बॉयफ्रेंड अपूर्व का हाथ थामा। इसी के साथ कपल ने दिसंबर 2022 में सगाई कर ली और अब 20 फरवरी को शादी के पवित्र बंधन में बंधने जान रहे हैं।(क्यों अलग हुए दिव्या अग्रवाल और वरुण सूद)
इसे भी पढ़ें- शादी से पहले सिद्धिविनायक पहुंचे रकुल-जैकी, बप्पा के चरणों में चढ़ाया पहला वेडिंग कार्ड
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- Instagram, Jagran
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों