रकुल प्रीत आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। एक्ट्रेस कई फिल्मों में काम किया है। एक्ट्रेस का बचपन से ही ग्लैमर की दुनिया में आने का सपना था। अपने सपने को पूरा करने के लिए अभिनेत्री ने काफी हद तक मेहनत की हैं। रकुल का जन्म 10 अक्टूबर 1990 में दिल्ली में हुआ था। वह दिल्ली की रहने वाली हैं।
View this post on Instagram
रकुल प्रीत सिंह एक पंजाबी परिवार से ताल्लुक रखती हैं। अभिनेत्री ने अपनी स्कूलिंग आर्मी पब्लिक स्कूल से की है। रकुल के पिता कुलविंदर सिंह आर्मी ऑफिसर थे। रकुल ने इस बात का खुद खुलासा किया है कि वह बचपन से ही एक्ट्रेस बनना चाहती थी। हालांकि उन्हें इंडस्ट्री के बारे में कुछ भी नहीं पता था।
View this post on Instagram
रकुल को यह भी नहीं पता था कि उन्हें पहली फिल्म करने के लिए कितने पापड़ बेलने होगे। अभिनेत्री ने साल 2011 में मिस इंडिया में भाग भी लिया था। इस दौरान वह विजेता नहीं थी। इसके बाद वह मुम्बई आई और कई फिल्मों के लिए ऑडिशन दिया। लगातार रिजेक्शन मिलने के बाद उन्हें काफी निराशा हुई। हालांकि अभिनेत्री ने हार ना मानने का संकल्प ले रखा था।
इसे भी पढ़ें: दिखना है सेलेब्रिटी की तरह साड़ी में स्टाइलिश तो रकुलप्रीत सिंह के इन लुक्स को करें ट्राई
साल 2009 में उन्होंने कन्नड़ फिल्म 'गिल्ली' से इंडस्ट्री में आने का मौका मिला था। इसके बाद काफी प्रयास करने के बाद उन्हें साल 2014 में फिल्म 'यारियां' से बॉलीवुड डेब्यू करने का मौका मिला। इस फिल्म के बाद से उन्हें काफी लोकप्रियता हासिल हुई। इस फिल्म से रकुल को काफी सफलता हासिल हुई। यह फिल्म कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। हालांकि इस फिल्म के जरिए अभिनेत्री को आगे काम मिलने लगा।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।
image credit- Instagram
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।