herzindagi
deepfake video goes viral

इन सेलेब्स का Deepfake सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, साइबर कम्प्लेन हुई दर्ज

केवल आलिया भट्ट ही नहीं कई सेलेब्स इन दिनों डीपफेक वीडियो का शिकार हो रहे हैं। चलिए जानते हैं यह डीपफेक वीडियो क्या होता है।   
Editorial
Updated:- 2024-02-13, 14:29 IST

बॉलीवुड सेलेब्स का डीपफेक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। क्या आपने अभी तक किसी भी सेलेब्स का डीपफेक वीडियो देखा है। अगर नहीं तो हम आपको बता दें कि डीपफेक वीडियो होता क्या है? AI के जरिए किसी भी सेलेब्स का तस्वीर और ऑडियो लेकर किसी और के चेहरे पर लगाकर वीडियो तैयार किया जा रहा है। इसे डीपफेक वीडियो कहा जाता है। ऐसे कई सेलेब्स हैं जिनका डीपफेक वीडियो बन चुका है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि किन सेलेब्स का डीपफेक अब तक सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। 

अक्षय कुमार का डीपफेक वीडियो

 

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अक्षय कुमार का डीपफेक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा रहा है कि एक्टर किसी गेम एप्लिकेशन को बढ़ावा दे रहे हैं। हालांकि इस वीडियो को लेकर अक्षय कुमार ने यह दावा किया है कि यह वीडियो नकली है। एक्टर ने इस वीडियो के लिए कंप्लेंट भी फाइल कर दिया है। 

आलिया बनीं नई शिकार

आलिया भट्ट का डीपफेक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आलिया का चेहरा नजर आ रहा है। जो कुछ अजीब इशारे करते नजर आ रही हैं। हालांकि यह वीडियो को देखकर आलिया के फैंस काफी ज्यादा गुस्से में दिखें। इस वीडियो को देखकर साफ पता चल रहा है कि यह एक डीपफेक वीडियो है। 

इसे जरूर पढ़ें - बॉलीवुड सेलेब्स को इन अनोखी चीजों का है ऑब्सेशन

रश्मिका मंदाना का वीडियो हुआ वायरल

 

रश्मिका मंदाना कई बॉलीवुड फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। उनकी दमदार एक्टिंग के लोग दिवाने है। वह भले साउथ की अभिनेत्री हो लेकिन उन्हें अब ज्यादातर हिंदी फिल्मों में देखा जाता है। रश्मिका मंदाना के वायरल वीडियो में देखा गया है कि एक्ट्रेस लिफ्ट के अंदर बोल्ड अंदाज में आती है। इस वीडियो में किसी और की बॉडी के साथ रश्मिका मंदाना का शक्ल इस्तेमाल किया गया है। 

इसे जरूर पढ़ें - OTT पर पहली बार में छा गए ये बॉलीवुड सेलेब्स, जानिए लिस्ट में किन स्टार्स का नाम हैं शामिल

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।  

 

image credit- alia bhatt Instagram 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।