herzindagi
akshay kumar first vote

भारतीय नागरिकता मिलने के बाद अक्षय कुमार ने पहली बार डाला वोट

भारत की नागरिकता लेने के बाद अक्षय कुमार ने पहली बार वोट दिया है। एक्टर ने वोट देने को लेकर अपनी प्रतिक्रिया भी दी है।   
Editorial
Updated:- 2024-05-20, 12:28 IST

अक्षय कुमार को पिछले साल 15 अगस्त को भारतीय नागरिकता मिली थी। नागरिकता मिलने के बाद अब एक्टर ने पहली बार वोट दिया है। वोट डालने के बाद अक्षय कुमार काफी ज्यादा खुश नजर आए है। बता दे एक्टर के पास भारत की नागरिकता ना होकर कनाडा की नागरिकता थी।

कब मिली अक्षय कुमार को मिली नागरिकता 

15 अगस्त, 2023 को अक्षय कुमार को भारत की नागरिकता मिली है। सोमवार सुबह अक्षय कुमार मुंबई के गांधी ग्राम पोलिंग स्टेशन पर वोट देने पहुंचे थे। ani ने एक वीडियो शेयर किया है इस वीडियो में दिख रहा है कि एक्टर वोट देने जा रहे है। इस दौरान एक्टर के चेहरे पर काफी खुशी दिख रही हैं। बता दें कि मुंबई में भी लोकसभा इलेक्शन 2024 की वोटिंग शुरू हो चुकी है।

अक्षय कुमार ने क्या कहा

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

 

अक्षय कुमार ने वोट डालने के बाद कहा है कि- मैं चाहता हूं कि भारत का विकास होता रहें। ऐसे में इन चीजों को सोचने के बाद ही मैंने वोट दिया है। अक्षय कुमार ने खुद सोशल मीडिया पर अपनी नागरिकता सर्टिफिकेट शेयर करते हुए बताया था कि अब उन्हें भारत की नागरिकता मिल गई है। 

इसे भी पढ़ें- फिल्म 2.0 के लिए अक्षय नहीं थे पहली पसंद, कुछ ऐसे मिली फिल्म

अक्षय कुमार के अलावा इन सेलेब्स ने दी वोट

अक्षय कुमार के अलावा सुपरस्टार धर्मेंद्र भी 88 साल की उम्र में वोट देने पहुंचे थे। सलमान खान के पिता सलीम खान, राजकुमार राव, जाह्नवी कपूर, फरहान अख्तर और जोया अख्तर, सुनील शेट्टी, विद्या बालन जैसे कलाकार भी वोट देने पहुंचे है। 

इसे भी पढ़ें- Akshay Kumar को मिली भारतीय नागरिकता, सोशल मीडिया पर किया यह पोस्ट

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

 

Image Credit - instagram

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।