जल्दबाजी में हुआ था ऐश्वर्या राय का रोका, पिता कृष्णराज राय भी नहीं थे मौजूद

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन को इंडस्ट्री में एक परफेक्ट कपल के रूप में देखा जाता है। लेकिन बहुत कम लोगों को इस बात की जानकारी है कि ऐश्वर्या राय बच्चन का रोका बेहद ही जल्दबाजी में हुआ था।

aishwarya rai and abhishek bachchan had their roka sudden

अप्रैल 2007 में ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन शादी के बंधन में बंध गए। उनकी शादी पर हर किसी की नजरें टिकी हुई थीं। ऐश्वर्या और अभिषेक की शादी भी बहुत अधिक ग्रैंड हुई। शादी की तस्वीरों से लेकर ऐश्वर्या की साड़ी तक चर्चा का विषय बनी।

आज भी यह खूबसूरत जोड़ा हर किसी को कपल गोल्स देता है। हालांकि, कभी-कभी ऐश्वर्या-अभिषेक के आपसी रिश्तों या फिर ऐश्वर्या के बच्चन परिवार के रिश्तों से जुड़ी कई तरह की अफवाहें सामने आती हैं, लेकिन उनमें किसी तरह की सच्चाई नहीं होती।

ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की शादी की खबरों ने तो काफी जोर पकड़ा था, लेकिन उनकी रोका सेरेमनी के बारे में किसी को नहीं पता है। वास्तव में, ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन का रोका बेहद ही जल्दबाजी में हुआ था। यहां तक कि उस दिन ऐश्वर्या राय के पिता भी मौजूद नहीं थे। तो चलिए जानते हैं क्या था वो किस्सा-

अभिषेक ने किया था फोन

aishwarya rai and abhishek bachchan

ऐश्वर्या राय दक्षिण भारतीय हैं और इसलिए उन्हें पता ही नहीं था कि रोका जैसी भी कोई सेरेमनी होती है। एक दिन अचानक अभिषेक ने ऐश्वर्या को फोन किया और बताया कि वह और उनका परिवार उनके घर रोके के लिए आ रहे हैं। उस समय ऐश्वर्या के लिए यह समझना मुश्किल था कि वास्तव में रोका क्या होता है।

इसे जरूर पढ़ें: ऐश्वर्या राय से पूछा गया परिवार के साथ कैसे रह लेती हैं आप? जानिए क्या दिया एक्ट्रेस ने जवाब

पिता कृष्णराज राय नहीं थे मौजूद

aishwarya rai

जब अभिषेक ने ऐश्वर्या को रोका की रस्म के बारे में बताया, उस समय ऐश्वर्या के पिता पिता कृष्णराज राय शहर के बाहर गए हुए थे। उनका तुरंत लौटना मुमकिन नहीं था। उन्हें लौटने में कम से कम एक दिन लगने वाला था। ऐसे में जब ऐश्वर्या ने अभिषेक को मना किया तो उनका कहना था कि अब कुछ नहीं हो सकता। वे सभी रास्ते में हैं और वह पापा यानी अमिताभ बच्चन को मना नहीं कर सकते हैं। (एक्ट्रेस नहीं डॉक्टर बनना चाहती थीं ऐश्वर्या)

सभी हुए बेहद इमोशनल

जब अभिषेक और उनका परिवार ऐश्वर्या के घर पहुंचे और रोका की रस्में निभाई गईं तो उस समय सभी बेहद खुश और इमोशनल नजर आ रहे थे। ऐश्वर्या के लिए यह काफी अजीब था, क्योंकि उन्हें रोका की रस्म के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। उन्हें ऐसा लग रहा था कि अभिषेक और उनकी सगाई हुई है।

इसे जरूर पढ़ें: ऐश्वर्या की जिंदगी है आराध्या, देखिए दोनों की एक-दूसरे को किस करते हुए अभी तक की सबसे सुंदर तस्वीर

यूं किया था प्रपोज

bachchan had their roka all of a sudden

ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन ने यूं तो कई फिल्मों में साथ काम किया था, लेकिन गुरु फिल्म के दौरान उन दोनों के मन में एक दूसरे के प्रति फीलिंग्स आने लगी थीं। अभिषेक ने एक बेहद ही अलग अंदाज में ऐश्वर्या राय को प्रपोज किया था और उन्होंने तुरंत हां कह दी थी। (किस स्कूल में पढ़ती है ऐश्वर्या राय की बेटी आराध्या)

दरअसल, जब अभिषेक न्यूयॉर्क में शूटिंग कर रहे थे, तो वह अपने होटल के कमरे की बालकनी पर खड़े होकर यह सोचा करते थे कि एक दिन, अगर उनकी और ऐश्वर्या की शादी हो जाए तो अच्छा होगा। कुछ समय बाद, संयोग से अभिषेक और ऐश्वर्या गुरु फिल्म के प्रीमियर के लिए उसी होटल में था।

उस समय अभिषेक ऐश्वर्या को उसी बालकनी में ले गए और फिल्म के सेट से एक प्रॉप की अंगूठी देकर ऐश्वर्या को प्रपोज किया। अभिषेक ने रियल लाइफ में ऐश्वर्या को प्रपोज करने के लिए उसी अंगूठी का इस्तेमाल किया, जिससे उन्होंने गुरु में ऐश्वर्या को प्रपोज किया था। अभिषेक के इस प्यार भरे अंदाज को देखकर ऐश्वर्या ने भी तुरंत हां कह दिया था।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी।यहां क्लिक करें

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- instagram

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP