herzindagi
image

लापता लेडीज की शूटिंग के दौरान रवि किशन ने खाए थे 100 से भी ज्यादा पान, खुद सुनाया मजेदार किस्सा

रवि किशन ने एक इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने लापता लेडीज में पुलिस के किरदार में फिट होने के लिए कुछ 160 पान चबाए थे। 
Editorial
Updated:- 2024-09-29, 11:00 IST

किरण राव की फिल्म लापता लेडीज को ऑस्कर 2025 में शामिल किया गया है। इस फिल्म में रवि किशन भी पुलिस के रोल में नजर आए थे, उन्होंने फिल्म में अपनी एक्टिंग से समा बांध दिया था। उन्होंने फिल्म में घूसखोर पुलिस वाले से ईमानदार पुलिस बनने का सफर तय किया था। 24 घंटे पान खाए रवि किशन की एक्टिंग ने हर किसी को इंप्रेस किया है। वहीं रवि किशन ने फिल्म के ऑस्कर में जाने की खुशी व्यक्त की है, इसके साथ ही शूटिंग से जुड़ा एक बेहद मजेदार किस्सा भी शेयर किया है।

ये मेरी पहली पान इंडिया फिल्म थी-रवि किशन

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Jio Studios (@officialjiostudios)

रवि किशन ने एक इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने किरदार में फिट होने के लिए कुछ 160 पान चबाए थे। रवि किशन बताते हैं कि किरण राव जी चाहती थी कि मेरा किरदार कुछ न कुछ चबाता रहे, उन्होंने मुझे समोसा खाने का सुझाव दिया, लेकिन मैंने उनसे कहा कि मैं पान खा लेता हूं। अभिनेता से जब पूछा गया कि क्या सच में उन्होंने 160 पान खाए थे तब इसका जवाब देते हुए अभिनेता ने हंसते हुए कहा, जी हां मैंने सच में पान खाए थे, क्योंकि ये मेरी पहली पान इंडिया फिल्म थी। शुक्र है मुझे पान खाने की आदत नहीं लगी।

किरण राव को बताया बेहतरीन इंसान

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Ravi Kishan (@ravikishann)

रवि किशन बताते हैं कि 33 साल के करियर में उन्हें किसी भी फिल्म में काम करने को लेकर इतनी प्रशंसा नहीं मिली थी। मेरा कैरेक्टर हंसाता भी है और रुलाता भी है। मुझे अपना इंट्रोडक्शन वाला सीन बेहद पसंद आया जिसमें मैं पुलिस थाने में बैठकर थुमरी गा रही महिला को सुन रहा हूं। रवि किशन ने किरण राव की भी खूब तारीफ की। उन्होंने कहा कि किरण राव एक बेहतरीन इंसान हैं उन्होंने मुझे अपने किरदार को अपने तरीके से करने की आजादी दी।

यह भी पढ़ें-शाहरुख खान से लेकर आलिया भट्ट तक, करोड़ों में है इन बॉलीवुड स्टार्स के बॉडीगार्ड्स की सैलरी

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Netflix India (@netflix_in)

बता दें कि लापता लेडीज बीते 1 मार्च 2024 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म में नितांशी गोयल, प्रतिभा रांटा ,दीपक कुमार मुख्य किरदार में नजर आए थे। फिल्म को आमिर खान ने प्रोड्यूस किया था और किरण राव ने इसे डायरेक्ट किया था।


यह भी पढ़ें-90 के दशक में मेल एक्टर्स से ज्यादा फीस लेती थीं उर्मिला मातोंडकर, एक गलती की वजह से बर्बाद हो गया था करियर

अगर आपको हमारी स्टोरी से जुड़े सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिये गए कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करना न भूलें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए हर जिंदगी से जुड़े रहें।

Image Credit: Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।