भारत में बालों में मेहंदी लगाने की परंपरा बहुत पुरानी है। लेकिन बालों में मेहंदी केवल बड़ी उम्र की महिलाएं ही लगाती हैं। बहुत-सी महिलाएं बालों को काला करने के लिए इंडिगो पाउडर या हिना पाउडर का ही इस्तेमाल करती हैं, लेकिन कई महिलाओं को ये लगता है कि इंडिगो पाउडर और हिना पाउडर एक ही होते हैं, तो आपको बता दें कि ऐसा बिल्कुल भी नहीं है, यह दोनों एक- दूसरे से काफी अलग हैं। तो आइए जानते हैं कि इंडिगो पाउडर और हिना पाउडर में क्या अंतर है और इसे कैसे इस्तेमाल किया जा सकता है।
इंडिगो पाउडर को नील के पौधे की पत्तियों से बनाया जाता है। यह पाउडर बिल्कुल मेहंदी जैसे हरे रंग का दिखता है लेकिन यह मेहंदी नहीं है। यह हमारे बालों पर एक नेचुरल कलर की तरह काम करता है और बालों को काला बनाने के साथ-साथ घना और मजबूत भी बनाता है। साथ ही, पूरी तरह से नेचुरल है इनमें बिलकुल भी केमिकल नहीं है। (घर में मौजूद सिर्फ इन 2 चीजों से हेयर डाई बनाएं)
इंडिगो पाउडर का इस्तेमाल आप सीधे तौर पर बालों पर नहीं कर सकते क्योंकि अगर आप खाली इंडिगो पाउडर का इस्तेमाल बालों को काला करने के लिए करेंगी, तो कलर ठीक से नहीं आएगा। इसलिए कई लोग इसका इस्तेमाल एलोवेरा जेल में मिलाकर करते हैं, तो कई लोग इसका इस्तेमाल अन्य कलर में मिलाकर करते हैं। आप इसका इस्तेमाल अपनी पसंद के हिसाब से कर सकते हैं।
इंडिगो पाउडर के अलावा, हिना पाउडर भी बालों को काला करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।यह बालों को काला करने का एक नेचुरल तरीकाहै, जिसे एक पौधे की सहायता से बनाया जाता है। हालांकि, ज्यादातर महिलाएं इसका इस्तेमाल हाथों को रंगने के लिए भी करती हैं। यह पाउडर हरे रंग का दिखता है, जिसे लॉसनिया इनर्मिस यानि लिथेसिस नाम के पौधे से बनाया जाता है। यह पौधा मुख्य तौर पर अरब सागर या उत्तरी इलाकों में पाया जाता है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस पौधे का इस्तेमाल कई तरह से किया जा सकता है। कई लोग इसका इस्तेमाल बालों को रंगने के लिए करते हैं, तो कई लोग इसका इस्तेमाल कपड़ों को कलर यानि डाई करने के लिए करते हैं। साथ ही, हिना पाउडर ना सिर्फ आपके बालों को कलर करता है बल्कि बालों के लिए भी फायदेमंद है। आपको बाजार में कई तरह के हिना पाउडर मिल जाएंगे। आप अपनी पसंद के अनुसार इसे खरीद सकती हैं।
इसे ज़रूर पढ़ें-हांथो मे लगाई जाने वाली हिना मेंहदी आपके बालों के लिए बेहद फायदेमंद है
इन दोनों का इस्तेमाल करना बहुत ही आसान है। आप अपने बालों पर दोनों को अलग- अलग भी लगा सकती हैं। इसके अलावा, इंडिगो पाउडर को आप हिना मेहंदी के साथ मिलाकर भी अपने बालों पर लगा सकती हैं। क्योंकि इंडिगो कलर रेड कलर को आसानी से ब्लैक कर देता है लेकिन सफेद बालों पर आसानी से ब्लैक कलर नहीं आता है। (सफेद बालों को '2 घंटे' में काला करता है ये घरेलू नुस्खा) इससे सफेद बाल एकदम से काले नहीं होते हैं बल्कि दो-तीन बार में बालों में कलर आता है।
इसे ज़रूर पढ़ें-बालों से जल्दी मेहंदी हटाने के लिए अपनाएं कुछ आसान उपाय
इस तरह आप अपने बालों में इंडिगो पाउडर का इस्तेमाल कर सकते हैं। आपको लेख पसंद आया हो तो इसे शेयर और लाइक ज़रूर करें, साथ ही, ऐसी अन्य जानकारी पाने के लिए जुड़े रहें हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- (@Freepik and google)
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।