इंडिया में बालों में मेहंदी लगाने की परंपरा बहुत पुरानी है। लेकिन बालों में मेहंदी केवल बड़ी उम्र की महिलाएं ही लगाती हैं। क्योंकि महिलाओं का मानना है कि ये सफेद बालों को कलर करने के लिए किया जाता है। इस कारण अधिकतर लड़कियां मेहंदी नहीं लगती औऱ बालों को रंगने के लिए महंगे-महंगे हेयर डाय का इस्तेमाल करती हैं।
लड़कियां हाथों में तो मेहंदी लगाती हैं लेकिन बालों में शायद ही लगाती हैं। जबकि बालों को केवल 10 रुपये की हीना लगाकर ही कलर किया जा सकता है। इससे महंगे प्रोडक्ट्स के पैसे भी बच जाएंगे और बालों पर कोई साइडइफेक्ट भी नहीं पड़ेगा। यहां हम आपको बताने वाले हैं हीना के वे फायदे जिनके कारण आप बालों को कलर करने के लिए इसका इस्तेमाल कर सकती हैं।
Image Courtesy: Pinterest
बालों की चमक फीकी पड़ गई है तो मेहंदी, अंडे और दही का पैक बालों में लगाएं। ये इन्ग्रीडिएंट्स बालों को पोषण प्रदान करेंगे और बालों में चमक लाएंगे। मेहंदी में अंडा और दही मिलाकर पैक बनाएं। अब इस पैक को आधे घंटे के लिए बालों में लगाएं। इससे बालों के जड़ों को नमी मिलेगी और बाल जड़ से साफ होंगे। आधे घंटे बाद बालों को धो लें। अंडे में मौजूद प्रोटीन बालों को मजबूती प्रदान करेंगे और बालों को शाइन बनाएंगे। दही से बाल सॉफ्ट बनते हैं।
Image Courtesy: Pinterest
बाल अगर बहुत झड़ते हैं को मेहंदी काफी फायदेमंद हो सकते हैं। मेहंदी बालों के जड़ों को नॉरिश कर इसकी सेहत दुरुस्त करती है। बाल अगर बहुत झड़ते हैं तो मेहंदी में मेथी के दाने पीसकर मिलाएं और इस पैक को बालों में लगाएं। एक घंटे बाद बालों को धो लें। महीने में दो बार ऐसा करें। इससे बाल मजबूत बनेंगे और बालों का झड़ना कम होगा।
Read more: हांथो मे लगाई जाने वाली हिना मेंहदी आपके बालों के लिए बेहद फायदेमंद है
Image Courtesy: Pinterest
सर्दियों में बालों में अगर काफी डैंड्रफ हो जाते हैं तो आपको नियमित रुप से बालों में मेहंदी लगाने की जरूरत है। दरअसल बालों में ड्रैंड्रफ स्कैल्प की गंदगी के कारण होते हैं। बालों में मेंहंदी लगाने से बालों की जड़ से सफाई होती है और जड़ों को नमी मिलती है। जिससे स्कैल्प रुखे नहीं होते और बालों में डैंड्रफ की समस्या नहीं होती। मेहंदी की सबसे अच्छी बात होती है कि इससे डैंड्रफ वापस नहीं आते।
Image Courtesy: Pinterest
बालों को कलर करवाने में हर महीने हजारों रुपये खर्च करते हैं तो ये दस रुपये की मेहंदी आपका ये खर्च बचा सकती है। बालों को कलर करने के लिए मेहंदी लगाएं।
अगर बाल काले करने हैं- बाल काले करने के लिए मेहंदी को चायपत्ती के पानी में घोलें और बालों में लगायें। इससे बाल काले होते हैं।
Read more: जाहन्वी कपूर ने अपना instagram किया public, सामने आयीं उनकी खूबसूरत तस्वीरें
Image Courtesy: Pinterest
बाल अगर ब्राउन करने हैं तो गर्म पानी में कॉफी मिलाएं और फिर इस पानी से मेहंदी घोलें। इस पैक से बाल ब्राउन हो जाएंगे।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।