मेहंदी हम महिलाओं को इतनी ज्यादा प्रिय होती है और कि हम इसे लगाने का कोई भी मौका नहीं छोड़ते हैं। कुछ ही दिनों बाद वैलेंटाइन डे आने वाला है और इस मौके पर भी अगर आप अपने पार्टनर को खुश करने के लिए मेहंदी लगाना चाहती हैं, तो आज हम आपको वैलेंटाइन डे पर लगाई जाने वाली खास टैटू नुमा मेहंदी की कुछ डिजाइंस दिखाएंगे जो आप भी लगवा सकती हैं।
बैक हैंड हार्ट शेप मेहंदी
आपको हाथों की बैक पर हार्ट डिजाइन बना कर उसे अन्य डिजाइन से फिल करना चाहिए और पत्ती आदि बनाकर मेहंदी को कंप्लीट करना चाहिए। इस तरह की मेहंदी में आप डबल हार्ट भी बना सकती हैं। आप हार्ट में कोई डिजाइन बनने की जगह पर अपने पार्टनर के लिए अच्छा सा मैसेज भी लिख सकती हैं। यही सेम डिजाइन आप चाहें तो हथेली पर भी लगा सकती हैं। आपको इस तरह की मेहंदी लगाने में बहुत ज्यादा समय नहीं लगेगा।
इसे जरूर पढ़ें: बैक हैंड मेहंदी के इन डिजाइन्स से बढ़ाएं अपने हाथों की शोभा
हार्ट और लव बर्ड मेहंदी डिजाइन
आप वैलेंटाइन डे के लिए मेहंदी लगा रही हैं, तो उसमें आप प्यार का संकेत देने वाले चिन्हों को डिजाइन में शामिल कर सकती हैं। इसके लिए आप ऊपर दिखाई गई डिजाइन को एक बार जरूर देखें। इसमें आप देख सकती हैं कि हार्ट के साथ-साथ पंछियों के लिए पिंजरा भी बना है। इस तरह की मेहंदी आप आगे और पीछे दोनों ओर लगा सकती हैं।
लव मेहंदी डिजाइन
आपके रिलेशनशिप को अगर वक्त हो गया है तो आप हाथों में कुछ खास दिनों की डेट्स और उनके चित्रों को डिजाइन के रूप में अपनी मेहंदी में उकेर सकती हैं। इसके लिए आप ऊपर दिखाई गई डिजाइन से प्रेरणा ले सकती हैं। इस तरह की डिजाइन आप हाथों में किसी एक्सपर्ट से लगवा सकती हैं। हां आपको इसकी कीमत साधारण मेहंदी डिजाइन से कुछ ज्यादा चुकानी होगी।
लव मेहंदी डिजाइन
ऊपर दिखाई गई मेहंदी डिजाइन में को गौर से देखें यह आउटलाइन मेहंदी डिजाइन है, जिसमें बीच में मेहंदी को फिल किया गया है। इस तरह की मेहंदी में आप अंग्रेजी में LOVE को डिजाइनर अंदाज में लिख सकती हैं और इसके साथ ही आपको फूल आदि की डिजाइन बनाकर अपनी मेहंदी को कंप्लीट करना है।
हार्ट मेहंदी डिजाइन
अगर आप मेहंदी लगाने में बहुत अधिक मेहनत नहीं करना चाहती हैं और बस पार्टनर को खुश करने के लिए मेहंदी लगा रही हैं तो आपको ऊपर तस्वीर में दिखाई गई मेहंदी डिजाइन को ट्राई करना चाहिए। आप आगे की हथेली में इस तरह की मेहंदी डिजाइन लगवा सकती हैं और उंगलियों की पोर पर भी हार्ट बनवा सकती हैं।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों