अदिति को पिछले साल चेचक हुए थे जिसके दाग उसके चेहरे पर रह गए थे। चेचक के बारे में कहा जाता है कि चेचक के दाग कभी नहीं जाते। क्या सच में?
दादी मां को तो ऐसा नहीं लगता। ये हम नहीं बल्कि अदिति कह रही है। तो हम अदिति के चेचक की बात कर रहे थे।
अदिति के चेहरे पर बहुत सारे चेचक के दाग थे। जिसके कारण हर कोई उसे टोक देता था। इन दाग को हटाने के लिए अदिति ने बहुत सारे उपाय किए लेकिन सब बेकार हो गए। तब जाकल उसने सबसे सिंपल नुस्खा अपनाया। उसने अपनी दादी का बताया हुआ बेसन और मलाई का नुस्खा अपनाया और तीने महीने में ही चेहरे के पूरे चेचक के दाग ठीक हो गए।
तो आप भी चेचक के दाग के लिए इस नुस्खे आजमा सकती हैं।
बेसन में कई सारे पोषक-तत्व मौजूद होते हैं जिसके कारण ये चेहरा पूरी तरह से क्लीन कर देता है। बेसन में मौजूद पोषक-तत्व-
दादी मां के सलाह के अनुसार चेहरे पर से चेचक के दाग हटाने के लिए रोज चेहरे पर नहाने से पहले मास्क लगाएं। अगर दाग बहुत गहरे हैं तो रोज रात को सोने समय चेहरे को ग्लिसरीन से साफ कर के सोएं। कुछ ही दिनों में फर्क नजर आने लगेगा।
तो आज से रात को ग्लिसरीन लगाना और सुबह चेहरे पर बेसन लगाना शुरू कर दें। कुछ ही दिनों में चेहरा पूरी तरह से साफ हो जाएगा।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।