herzindagi
lip care routine for winter

Lip Care Routine: पिंक सॉफ्ट लिप्स के लिए रोजाना फॉलो करें यह 2 मिनट का लिप केयर रूटीन, जानें इसके फायदे

सर्दियों में लिप्स बहुत ज्यादा ड्राई होने लगते हैं। इसे सही करने के लिए बेस्ट होते हैं घरेलू नुस्खे।
Editorial
Updated:- 2024-01-16, 12:41 IST

Lip Care Scrub: सर्दियों में स्किन पर सबसे ज्यादा ड्राइनेस देखने को मिलती है। इसे कम करने के लिए हम मॉइश्चराइजर लगाते हैं, कई बार ऐसा होता है कि बाजार में मिलने वाले अलग-अलग प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन जब बारी आती है लिप्स की तो उसपर सिर्फ लिप बाम लगाकर उसे ही करने की कोशिश करते हैं। इसकी वजह से वो कुछ समय के लिए ही सही दिखते हैं इसके बाद वो फिर दोबारा पहले की तरह हो जाते हैं। ऐसे में जरूरी है कि आप टीवी एक्ट्रेस ShivShakti Sachdev के इंस्टाग्राम वीडियो में बताए गए इस 2 मिनट लिप केयर रूटीन को फॉलो करें और घरेलू उपाय से इन्हें सही करें। चलिए आपको बताते है किस नुस्खे से लिप्स अच्छे नजर आएगे।

लिप स्क्रब के लिए सामग्री

Pink lips

  • पाउडर शूगर-1 चम्मच
  • कोकोनट ऑयल-1 चम्मच
  • शहद-1 चम्मच

लिप स्क्रब तैयार करने का तरीका

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by ShivShakti Sachdev (@iamshivshakti)

  • इसे बनाने के लिए आपको सबसे पहले एक कटोरी में इन सभी चीजों (होंठों को मॉइश्चराइज करने का तरीका) को बताई गई मात्रा के अनुसार डालना है। 
  • फिर इसे अच्छे से मिक्स करना है।
  • इसके बाद इसे अपने लिप्स पर रब करना है।
  • आप चाहे तो लिप स्क्रब टूल्स से भी इसे अपने होंठो पर अच्छे से लगा सकती हैं। 
  • अब इसे अच्छे से लिप्स पर सूखने देना है। 
  • फिर सॉफ्ट कपड़े से इसे साफ कर लेना है।
  • अब आप इसपर लिप बाम लगाएं दिन में कई बार इसका इस्तेमाल कर सकती हैं।
  • इस रूटीन को आपको रोजाना फॉलो करना है इससे सर्दियों में आपके लिप्स फटे-फटे नजर नहीं आएंगे।

इसे भी पढ़ें: मुलायम होंठों के लिए फॉलो करें ये रूटीन

लिप स्क्रब के फायदे

  • इसके इस्तेमाल से होंठों की डेड स्किन आसानी से निकल (होंठों के लिए स्क्रब) जाती है।
  • होंठो पर लिपस्टिक लगाने के बाद किसी तरह का कोई क्रेक नजर नहीं आता है।
  • लिप केयर के लिए शुगर के इस्तेमाल से होंठो नर्म होते हैं और पिंक नजर आते हैं।
  • इसमें मौजूद कोकोनट ऑयल स्किन को हेल्दी रखने में मदद करता है इसलिए आपको इसका इस्तेमाल जरूर करना चाहिए।
  • बाजार के प्रोडक्ट से अच्छा होता है और नेचुरली तरीकों से तैयार किया जाता है।
  • इन टिप्स की मदद से घर पर तैयार करें स्क्रब और रोजाना अप्लाई करें। इससे आपके होंठ नरम और पिंक नजर आने लगेंगे।

इसे भी पढ़ें: होंठ हो जाएंगे मुलायम, ये चीजें आएंगी काम


नोट: किसी भी चीज के इस्तेमाल से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- Freepik

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।