सुर्ख गुलाबी गाल आपने सुना होगा, लेकिन क्या सुर्ख गुलाबी होंठों के बारे में सुना है। बहुत ही कम लोग होते हैं, जिनके होंठ गुलाबी होते हैं। अधिकांश महिलाएं चाहती हैं कि उनके होंठ भी खूबसूरत, स्मूथ और गुलाब नजर आएं। होंठों को हाइड्रेट रखने के लिए हम लिप बाम या पेट्रोलियम जेली जैसी चीजों का इस्तेमाल करते हैं।
जब भी स्किन केयर रूटीन फॉलो करने की बात होती है, तो उसमें लिप स्क्रब भी जरूरी है। बॉडी स्क्रब की तरह यह भी हमारे होंठों को एक्सफोलिएट करता है और डेड स्किन सेल्स को हटाकर होंठों पर निखार लाता है। होंठ काफी सेंसिटिव होते हैं और यह भी बाकी बॉडी पार्ट की तरह सन एक्सपोजर से प्रभावित हो सकते हैं।
लिप स्क्रब यूवी किरणों से होंठों को बचाकर उन्हें टैनिंग या अनइवन होने से बचाता है। हालांकि, सवाल है कि क्या वाकई लिप स्क्रब करना सही है? इसके फायदे आपको पता हैं, लेकिन इससे होने वाले नुकसान के बारे में क्या आप जानती हैं?
हेयर, स्किन और नेल केयर एक्सपर्ट डॉ. मानसी शिरोलिकर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए इसके फायदे और नुकसान दोनों बताए हैं। वह बताती हैं कि लिप स्क्रब अच्छे होते हैं या नहीं ये निर्भर करता है कि आपका स्किन टाइप क्या है, आपकी लिप कंडीशन कैसी है और आप कितनी जल्दी-जल्दी लिप स्क्रब अप्लाई करते हैं। आइए इस आर्टिकल में हम
यह बॉडी स्क्रब की तरह ही है। यह रूखे और चैप्ड लिप्स के लिए ही अच्छा नहीं है, बल्कि आपके स्किन केयर रूटीन का एक जरूरी हिस्सा है। अगर आपके होंठ काले हो रहे हैं, तो एक अच्छा लिप स्क्रब डेड स्किन सेल्स को हटा सकता है। इतना ही नहीं, यह काले धब्बों को हटाने में मदद करता है और आपके होंठों को नरम और मुलायम बनाने में मदद करता है। लिप स्क्रब आमतौर पर चीनी, कॉफी या नमक से बनाया जाता है, जो आपके होंठों की डेड स्किन को हटाने में मदद करता है।
इसे भी पढ़ें: इस तरह इस्तेमाल करें लिप स्क्रब, मिलेगा पूरा फायदा
अपने होंठों को लिप स्क्रब से एक्सफोलिएट करने से वे दिखने में स्मूथ और सॉफ्ट होने लगेंगे। इतना ही नहीं, होंठ अधिक हाइड्रेटेड भी दिखने लगते हैं। होंठों को बेहतर दिखाने के अलावा, लिप-लाइटनिंग स्क्रब होंठों को फटने से बचाने और रूखे, फटे होठों के दर्द से राहत दिलाने में मदद करते हैं।
एक्सफोलिएशन से होंठों को प्लंप दिखाने में मदद मिलती है और यह उन्हें भरा-भरा दिखाने में मदद कर सकता है। घरेलू स्क्रब बनाने के लिए चीनी और नारियल तेल का उपयोग किया जा सकता है।
इतना ही नहीं, होंठों पर भी समय के साथ झुर्रियां होने लगती हैं, जिसे ये स्क्रब्स दूर कर सकते हैं। लिप स्क्रब का उपयोग किसी भी समय किया जा सकता है। लिप स्क्रब को यदि मॉडरेशन में अप्लाई किया जाए, तो इससे आपके होंठ सॉफ्ट होंगे और डेड सेल्स हटेंगे।
View this post on Instagram
अगर आपके होंठ फटे हुए हैं, तो ओवर स्क्रबिंग करने से और नुकसान हो सकता है। सेंसिटिव और इरिटेटेड स्किन पर एक्सफोलिएशन करने से त्वचा डैमेज हो सकती है। ओवर एक्सफोलिएट करने से त्वचा में और अधिक जलन हो सकती है और समस्या और भी बदतर हो सकती है। अगर आप स्क्रब अप्लाई कर भी रही हैं, तो बहुत ही हल्के हाथों से सर्कुलर मोशन में उसे अप्लाई करें।
अगर आप रोजाना स्क्रबिंग करती हैं, तो ऐसा करने से भी बचना चाहिए। इससे भी स्किन में रैशेज हो सकते हैं। एक्सफोलिएशन के बाद अपने होंठों को मॉइश्चराइज करना बहुत ज्यादा जरूरी है। ऐसा न करने पर स्किन ब्रिटल लग सकती है।
इसे भी पढ़ें: रूखे होंठों की समस्या को दूर करने के लिए बनाएं ये लेमन लिप स्क्रब
होंठ सेंसिटिव होते हैं, इसलिए जरूरी है कि आप आराम से स्क्रब अप्लाई करें। आप घर पर कॉफी, चीनी, नारियल तेल (नारियल तेल के फायदे) और शहद आदि का स्क्रब तैयार कर सकती हैं। इसे अपने होंठों पर लगाकर कम से कम 30 सेकंड सर्कुलर मोशन में घुमाएं। इसके बाद, होंठों को गुनगुने पानी से साफ करें और मॉइश्चराइज करना न भूलें।
हमें उम्मीद है लिप स्क्रब से जुड़ी यह जानकारी आपको पसंद आई होगी। अगर लेख अच्छा लगा, तो इसे लाइक और शेयर करें। अगर आपके होंठ ज्यादा फट रहे हैं, तो पहले अपने डॉक्टर से संपर्क जरूर करें। ऐसी ही स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।