herzindagi
lemon lip scrub recipe

रूखे होंठों की समस्या को दूर करने के लिए बनाएं ये लेमन लिप स्क्रब

अगर आपके होंठ रूखे हैं तो ऐसे में आपको उसे डेड स्किन सेल्स को हटाने के लिए आप घर पर ही लेमन लिप स्क्रब बनाकर तैयार कर सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2023-06-09, 12:10 IST

अपने लिप्स को खूबसूरत दिखाने के लिए हम सभी लिपस्टिक का इस्तेमाल करती हैं। यकीनन लिपस्टिक आपके होंठों की खूबसूरती में चार-चांद लगाती है। लेकिन यह केवल कुछ समय के लिए ही होता है। इसके बाद होंठ फिर से रूखे नजर आने लगते हैं।

होंठों को नेचुरली ब्यूटीफुल दिखाने के लिए जरूरी होता है कि आप उनकी सही तरह से केयर करें। अमूमन होंठों पर जमा डेड स्किन सेल्स को रिमूव करने के लिए समय-समय पर स्क्रब करना जरूरी होता है। यूं तो मार्केट में कई तरह लिप स्क्रब मिलते हैं, लेकिन अगर आप चाहें तो इसे खुद घर पर ही बना सकते हैं।

जी हां, नींबू की मदद से आप कई लिप स्क्रब घर पर तैयार कर सकती हैं। इससे ना केवल लिप्स सॉफ्ट बनते हैं, बल्कि उनकी रंगत भी निखरती है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे ही लेमन लिप स्क्रब बनाने के तरीकों के बारे में बता रहें हैं-

चॉकलेट और नींबू से बनाएं लिप स्क्रब

chocolate lemon lip scrub

चॉकलेट सिर्फ खाने में ही अच्छी नहीं लगती है, बल्कि यह आपकी स्किन के लिए भी उतनी ही लाभदायक है। आप उन्हें नींबू के साथ मिक्स करकेएक बेहतरीन स्क्रब बना सकती हैं।

आवश्यक सामग्री-

  • दो चम्मच कोको पाउडर
  • तीन चम्मच चीनी 
  • आधा नींबू का रस
  • आधा चम्मच शहद
  • एक चम्मच जैतून का तेल

इसे भी पढ़ें: इस तरह इस्तेमाल करें लिप स्क्रब, मिलेगा पूरा फायदा

इस्तेमाल का तरीका-

  • इस लिप स्क्रब को बनाने के लिए सबसे पहले कटोरी में कोको पाउडर और चीनी मिलाएं। 
  • अब उसमें शहद, नींबू का रस और जैतून का तेल मिक्स करें।
  • अब इसे लिप्स पर लगाकर सर्कुलर मोशन में लगाएं। 
  • दो मिनट मसाज करें और फिर पांच-दस मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें।
  • अंत में, लिप्स को क्लीन करें।  

विटामिन ई और नींबू से बनाएं लिप स्क्रब

विटामिन ई को स्किन को पोषण प्रदान करने के लिए जाना जाता है। रूखे होंठों को नरिश्ड करने के लिए आप विटामिन-ई ऑयल और नींबू की मदद से लिप स्क्रब बनाया जा सकता है।

आवश्यक सामग्री-

  • एक विटामिन ई कैप्सूल
  • एक छोटा चम्मच जैतून का तेल
  • आधा नींबू का रस
  • ब्राउन शुगर

लिप स्क्रब बनाने का तरीका-

  • इस लिप स्क्रब बनाने के लिए सबसे पहले विटामिन ई ऑयल कैप्सूल को तोड़कर बाउल में डालें।
  • अब इसमें जैतून का तेल, नींबू का रस और ब्राउन शुगर मिलाएं। 
  • आप इसे अपने लिप्स पर लगाएं और बेहद ही हल्के हाथों से स्क्रब करें।
  • करीबन 5-10 मिनट बाद लिप्स को क्लीन करें।

पेट्रोलियम जेली और नींबू से बनाएं लिप स्क्रब

petroleum jelly lemon lip scrub

नींबू का रस प्राकृतिक ब्लीचिंग एजेंट के रूप में कार्य करता है। यह स्क्रब डेड स्किन सेल्स को एक्सफोलिएट करने के साथ-साथ आपके लिप्स को नरिश्ड भी करता है।

इसे भी पढ़ें: होंठों को मुलायम रखेगा घर पर बना यह लिप स्क्रब

आवश्यक सामग्री-

  • 1 नींबू का रस
  • 1 चम्मच पेट्रोलियम जेली
  • 3 चम्मच चीनी 
  • लिप स्क्रब बनाने का तरीका-
  • लिप स्क्रब बनाने के लिए एक कटोरी में चीनी और पेट्रोलियम जेली डालकर मिक्स करें।
  • इस मिश्रण में नींबू का रस मिला लें।
  • अपने होठों पर थोड़ा सा स्क्रब लगाएं और एक मिनट के लिए धीरे-धीरे मालिश करें। 
  • अब आप  इसे गीले कपड़े से पोंछ लें या गुनगुने पानी से धो लें।

 

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।  

Image Credit- freepik 

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।