टीवी एक्ट्रेस आशका गोराडिया अपनी फिटनेस, योगा लव, पोल डांस और फैशनेबल अंदाज के लिए फेमस हैं। आशका के इंस्टाग्राम अकाउंट पर आपको उनकी बहुत सारी तस्वीरें और वीडियो मिल जाएंगे, जिसमें वह योगा करती हुई नजर आ जाएंगी। मगर इन सबके साथ ही आशका अपनी त्वचा और बालों की सेहत का भी बहुत ख्याल रखती हैं। आशका अपनी त्वचा और बालों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए ज्यादातर नेचुरल चीजों का इस्तेमाल करती हैं। यह हम नहीं कह रहे बल्कि आशका ने खुद ही अपने इंस्टाग्राम पर कुछ वीडियो शेयर कीए हैं, जिसमें वह त्वचा और बालों की केयर करने के घरेलू नुस्खे बता रही हैं।
आज हम आपको बताएंगे कि आशका डार्क सर्कल्स को दूर करने के लिए कौन सा घरेलू नुस्खा अपनाती हैं। अगर आपकी आंखों के आस-पास भी डार्क सर्कल्स हैं तो आप भी आशका द्वारा बताए गए आई मास्क को यूज कर सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें: डार्क सर्कल और आंखों के नीचे की झुर्रियों से हैं परेशान? ये 8 अंडर आई क्रीम कर सकती हैं मदद
अगर आप ऐसा रोज करती हैं तो आपकी आंखों के नीचे से काले घेरे गायब हो जाएंगे। साथ ही आपके चेहरे पर ग्लो भी आ जाएगा।
इसे जरूर पढ़ें: Beauty Tips: 5 स्टेप्स अपनाएं और आंखों को बड़ा दिखाएं
View this post on Instagram
इस आई मास्क में जितनी भी सामग्री पड़ी है, वह त्वचा को किस तरह से फायदा पहुंचाती हैं, इस बारे में भी आशका गोराडिया ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में बताया है। तो चलिए जानते हैं कि इस आई मास्क को आंखों के काले घेरे पर लगाना कैसे लाभदायक है।
आंखों के लिए खीरा बहुत ही फायदेमंद होता है। दिनभर के बाद अगर आपकी आंखों में थकावट हो रही है तो आप खीरे के टुकड़ों को आंखों पर कुछ देर के लिए रख लें, ऐसा करने से ओंखों की थकावट दूर हो जाएगी। आपको बता दें कि खीरा विटामिन-C का बहुत अच्छा सोर्स होता है। आंखों में सूजन या पफीनेस की परेशानी है तो खीरा उसमें भी बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है।
पपीता भी त्वचा के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। खासतौर पर डार्क सर्कल्स में पपीता काफी लाभदायक साबित हो सकता है। दरअसल, पपीते में नेचुरल ब्लीचिंग प्रॉपर्टीज होती हैं, यह त्वचा के रंग को निखारती हैं। इतना ही नहीं, पपीता एंटी एजिंग भी होता है। अगर आपकी आंखों के आस-पास ढीलापन या रिंकल्स आ रहे हैं तो पपीते का पेस्ट लगाने से यह काफी हद तक कम हो जाएंगे।
त्वचा में कोलेजन की कमी होने से ढीलापन और रिंकल्स आने लगते हैं। शहद में कोलेजन का प्रोडक्शन बढ़ाने वाले तत्व होते हैं। त्वचा में कोलेजन की संतुलित मात्रा बने रहने से वह यूथफुल नजर आती है। इतना ही नहीं, शहद के इस्तेमाल से भी त्वचा का रंग निखरता है और त्वचा में कसाव आता है।
केसर एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है। यह त्वचा में उम्र के साथ पड़ने वाली फाइन लाइंस को कम करता है। इतना ही नहीं, केसर के प्रयोग से त्वचा का रंग भी निखरता है, इसलिए डार्क सर्कल्स पर केसर लगाने से वह कम हो जाते हैं।
अगर आपकी आंखों के आस-पास भी काले घेरे हैं तो आप भी आशका गोराडिया द्वारा बताए गए इस आई मास्क को ट्राई कर सकती हैं। स्किन केयर से जुड़ी टिप्स, ट्रिक्स और हैक्स जानने के लिए पढ़ती रहें HerZindagi।
Image Credit: Aashka Goradia Goble/Instagram
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।