herzindagi

5 मिनट में पफी आइज से मिल जाएगा छुटकारा, देखें वीडियो

दिन भर काम करने के बाद रात तक शरीर के साथ-साथ आंखों में भी थकावट आ जाती है। यह थकवाट पफी आइज के रूप में नजर आती है। इससे बचने के लिए कुछ घरेलू उपायों को आप आजमा सकती हैं। 

Anuradha Gupta

Updated:- 2018-11-12, 16:09 IST

हर महिला खूबसूरत दिखना चाहती है। खूबसूरत दिखने में चेहरे के फीचर्स के साथ आंखों की बनावट का महत्वपूर्ण रोल होता है। मगर, दिनभर काम करके या देर रात तक जागने से नींद पूरी न होने पर, टेंशन और गलत खानपान की वजह से आंखों में सूजन आ जाती है। इस सूजन को पफी आइज भी कहा जाता है। इस स्थिति में आंखें फूल जाती हैं और आखों का शेप भी बिगड़ जाता है। आंखों के फूलने से चेहरा भी खराब लगता है और आंखों में भारीपन भी आ जाता है। ऐसे में कई घरेलू उपचार है जिन्हें आजमा कर आप अपनी आंखों की पफीनेस को कम कर सकती हैं। चलिए आज हम आपको वीडियो के जरिए पफी आइज की प्रॉब्लम को दूर करने के तरीके बताते हैं।

टी बैग्स

अगर आप चाय की शौकीन हैं और टी बैग्स का इस्तेमाल करती हैं। तो टी-बैग्स को यूज करने के बाद आप इन्हें री-यूज भी कर सकती हैं। आप इस्तेमाल किए हुए टी-बैग्स को फेंकने की जगह उन्हें 20 मिनट के लिए फ्रिज में रख कर ठंडा होने के बाद कुछ देर के लिए अपनी आंखों पर रख सकती हैं। कई बार आंखों में थकावट की वजह से डार्क सर्किल्स भी हो जाते हैं। अगर आप आंखों की पफीनेस को दूर करने के लिए ग्री टी- बैग्स का इस्तेमाल करती हैं तो आपको पफी आइज की समस्या के साथ-साथ डार्क सर्किल्स की प्रॉब्लम से भी छुटकारा मिल जाता है। आपको केवल तब तक टी-बैग्स को आंखों पर रखना होता है जब तक वह ठंडे होते हैं। ऐसा करने से आपकी आंखों की सूजन कम हो जाती हैं। अगर आप दिन में एक बार ऐसा करती हैं तो हफ्ते भर में आपको आराम मिल जाएगा।

ग्रीन टी भी है फायदेमंद

आपने ग्रीन टी के बहुत सारे फायदे सुने होंगे। मगर, क्या आपको पता है कि ग्रीन टी आपकी आंखों की पफीनेस को भी दूर कर देती है। अगर, आपकी आंखों में सूजन है तो आपको ग्रीन टी में कॉटन पैड्स को डिप करके आंखों पर कुछ देर रख लेना चाहिए। इससे पहले आपको ग्रीन टी में कॉटन पैड्स को डिप करके 20 मिनट के लिए उन पैड्स को फ्रिज में रख देना चाहिए। जब वह ठंडे हो जाएं तो उन पैड्स को आपको तब तक आंखों पर रखना चाहिए जब तक कि उन पैड्स की ठंडक कम न हो जाएं। इससे आपको दो फायदे होंगे पहला फायदा यह होगा कि आपको पफी आइज की समस्या में राहत मिल जाएगी और दूसरा फायदा यह होगा कि आपकी आंखों के डार्क सर्किल्स भी कम हो जाएंगे।

More For You
    Most Searched
    Disclaimer

    हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।