कोरोना के दूसरी लहर की वजह से इस बार भी ईद का त्योहार घर पर ही रहकर सेलिब्रेट करना होगा। कोविड-19 के कारण भारत में सभी लोगों को मास्क लगाने अनिवार्य है। अपनी सुरक्षा के लिए सभी लोग मास्क लगाते हैं, लेकिन महिलाओं को मास्क के साथ भी सुंदर दिखना पसंद है। कोविड-19 के कारण भले ही हमें मास्क लगाना पड़ता है, लेकिन मेकअप को परफेक्ट रखने के लिए आप कुछ आसान टिप्स अपना सकती हैं।
जब आप मास्क लगाती हैं, तो अपनी आंखों पर ज्यादा फोकस करें और उन्हें हाईलाइट करें। जब भी हम मास्क लगाते हैं, तो लिपस्टिक मास्क के अंदर फैलने लगती है ऐसे में आप मैट लिपस्टिक का इस्तेमाल कर सकती हैं।
यह बात तो आप जानती ही हैं कि मास्क लगाने से चेहरा छिपा रहता है, इसलिए ज्यादा फाउंडेशन आपकी स्किन को नुकसान पहुंचा सकता है। चेहरे पर मास्क से पहले कंसीलर लगाने से आपकी स्किन पर ब्रेकआउट्स, रेडनेस और पिंपल हो सकते हैं। बेहतर रहेगा कि आप लाइट फाउंडेशन का इस्तेमाल करें और बेस को लाइट रखें। मास्क लगाने से पहले आपको ब्लश लगाने की जरूरत नहीं होगी, क्योंकि वह छिप जाएगा और खराब होने लगेगा।
इसे जरूर पढ़ें: बॉलीवुड दीवाज़ के इन हेयर कट स्टाइल्स से आप भी ले सकती हैं इंस्पिरेशन
महिलाओं के साथ मेकअप करते समय सबसे ज्यादा परेशानी आती है जब वह ग्लोस या शाइन लिपस्टिक लगाती हैं। क्योंकि ऐसी लिपस्टिक मास्क के अंदर फैलने लगती है और चेहरा खराब दिखने लगता है। अगर आप बाहर जाती हैं, तो सबसे पहले अपनी ग्लोस और शाइन लिपस्टिक को मैट लिपस्टिक के साथ बदल दें। क्योंकि मैट लिपस्टिक स्मज प्रूफ होती है और मास्क के साथ चिपकती नहीं है। अगर आप सोचती हैं कि मैट लिपस्टिक आपके लिप्स को ड्राई बनाती हैं, तो आप उसके पहले लिप्स पर मॉइश्चराइजर लगा सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें: ब्राइडल लहंगे के साथ कैरी करें ये स्टनिंग एक्सेसरीज और बन जाएं गॉर्जियस दुल्हन
जब से कोविड-19 की शुरुआत हुई है, महिलाओं ने आई मेकअप पर फोकस करना शुरु किया था। लेकिन कुछ दिनों से लाइट मेकअप को बेस्ट माना जा रहा है, क्योंकि यह दिखने में नेचुरल लगता है और आंखें सुंदर लगती हैं। अगर आप अपनी आंखों पर ज्यादा फोकस करना चाहती हैं, तो लाइट आईशैडो और मस्कारा का इस्तेमाल कर सकती हैं। बजाए ब्लैक आई लाइनर के, आपको ब्लू या ब्राउन काजल इस्तेमाल करना चाहिए। सिंपल मेकअप आपको एट्रैक्टिव दिखने में मदद करता है। आई मेकअप हाइलाइट करने के लिए आप कर्लर का इस्तेमाल कर सकती हैं, जिससे आपकी आंखें बड़ी और सुंदर दिखेंगी।
जब भी आप मास्क लगाती हैं, तो सबसे ज्यादा ध्यान आंखों पर ही जाता है। इसलिए आपको आंखों पर अधिक मेकअप करने से बचना चाहिए। अगर आप काजल लगा रही हैं, तो लाइनर बिल्कुल न लगाएं। काजल या लाइनर में से किसी एक पर फोकस करना आपके लिए बेहतर रहेगा। परफेक्ट दिखने के लिए आप वॉटरप्रूफ या पेंसिल लाइनर का इस्तेमाल कर सकती हैं। अगर आपको मस्कारा पसंद है, तो केवल ब्लू या ब्राउन कलर का काजल लगा सकती हैं।
कॉटन या किसी दूसरे मास्क के बजाए आपको सिल्क मास्क का इस्तेमाल करना चाहिए। क्योंकि इससे आपका मेकअप खराब नहीं होता है और यह मास्क स्किन पर हार्श नहीं होता है। सिल्क के मास्क स्किन पर कूल होते हैं और यह नेचुरल त्वचा को खराब नहीं होने देते हैं। अगर आपकी स्किन पर रेडनेस या पफिनेस आती है, तो आपको सिल्क मास्क का इस्तेमाल करना चाहिए। कॉटन आपके मेकअप को खराब कर देता है और सिल्क त्वचा पर नरम रहता है।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर करना ना भूलें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit: freepik, pinterest
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।