Sun Mar 22, 2026 | Updated 01:10 AM IST HZ Awards 2026
kashmiri bangles to jhumka designs top 5 ideas to make your eid look classy

ईद पर कश्मीरी चूड़ियों से लेकर झूमकों तक इस तरह तैयार करें खुद का 'रॉयल' और क्लासी लुक, पढ़ें पूरा स्टाइलिंग गाइड

ईद पर जब बात चूड़ियों, सूट, कड़े, ज्वेलरी और फुटवियर की होती है, तो अपना पूरा लुक कैसा रखना है, महिलाओं के लिए यह मुश्किल हो जाता है। कुछ महिलाएं इस बात से परेशान हैं कि हैवी नेकलेस पहना जाए या सिंपल पेंडेंट से ही काम चलाया जाएगा।
Editorial
Updated:- 2026-03-18, 14:33 IST

ईद के लिए इस समय कई महिलाएं ऐसी हैं, जो अपना लुक डिसाइड नहीं कर पा रही हैं। किस तरह की चूड़ियां, सूट और कड़े उनके हाथों पर जचेंगे, पैरों में क्या पहना जाए या गले में किस तरह के नेकलेस उनके लुक को क्लासी बनाएंगे, इसका सही कॉम्बिनेशन चुनना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। आजकल महिलाएं ईद का लुक ऐसा चाहती हैं, जो न सिर्फ ट्रेडिशनल हो, बल्कि उसमें मॉडर्न टच भी झलके। सोशल मीडिया पर एक तरफ जहां हैवी एम्ब्रॉयडरी वाले सूट ट्रेंड में हैं, तो वहीं हल्के और एलिगेंट डिजाइन्स वाले सूट भी बहुत क्लासी लग रहे हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको ईद के पूरे लुक के बारे में विस्तार से बताएंगे।

ईद के लिए चूड़ियां और कड़े

ईद पर चूड़ियों का चुनाव भी ध्यान से करना चाहिए। बहुत ज्यादा भारी कड़े और चमकदार चूड़ियां आपके लुक को ओल्ड बना देंगी। इसलिए, आप इस तरह की चूडि़यां पहनें, जो दिखने में क्लासी रंग की हो। आजकल कश्मीरी चूड़ियां बहुत ज्यादा ट्रेंड कर रही हैं। इसमें घूंघरू वाली कश्मीरी चूड़ियों के साथ गोल्डन ही कड़े का सेट हर सूट के साथ अच्छा लगेगा। आप गोल्डन रंग की चूड़ियां एक हाथ में कैरी करें और इसके साथ दूसरे हाथ में घड़ी पहन सकती हैं।

Kashmiri bangles fashion

ईद पर किस तरह की ज्वेलरी पहनें?

महिलाएं अक्सर आउटफिट के साथ ज्वेलरी का चुनाव करने में गलती कर जाती हैं। आपको ध्यान रखना चाहिए कि हैवी आउटफिट के साथ लाइट ज्वेल जैसे हल्की चूड़ियां, छोटे झुमके और पतला नेकलेस ही जचता है। सिंपल आउटफिट के साथ आप हैवी नेकलेस या बड़े झुमके पहन सकती हैं। क्योंकि यह आपके लुक को ओवर नहीं बनाएगा।

Eid jewelry tips

आउटफिट सजेशन

सबसे पहले आपको डिसाइ़ड करना होगा कि आपको क्या पहनना है? सूट, अनारकली और शरारा इस समय सबसे ज्यादा ट्रेंड कर रहे हैं। फेस्टिव वाइब के लिए सिंपल और हैवी हर तरह के शरारा सूट मार्केट में आए हैं।

  • स्ट्रेट सूट के साथ दुपट्टा लेकर सिंपल लुक रखने की बजाय आप शरारा या अनारकली के ऑप्शन चुन सकती हैं।
  • यह ईद आउटफिट आइडिया ट्रेडिशनल होने के साथ फोटो के लिए भी बेस्ट है।

इसे भी पढ़ें- ईद के लिए इस तरह से तैयार करें कश्मीरी चूड़ियों के सेट, हर सूट पर लगेंगे खूबसूरत

Eid fashion for women

ईद के लिए कैसा कलर लगेगा क्लासी?

ईद पर जरूरी नहीं है कि आप डार्क और भारी रंगों का ही सिलेक्शन करें, हल्के और लाइट रंग के कपड़े भी त्योहार के लिए बेस्ट होते हैं। आप इस बार ईद में हरे या काले रंग के सूट पहनने की बजाय पिंक, मिंट ग्रीन और पीच कलर के सूट पहन सकती हैं। ये रंग स्किन टोन को ग्लोइंग दिखाते हैं और आपके लुक को मॉर्डन और क्लासी बनाते हैं।

Eid outfit ideas

पैरों में क्या पहनें?

ईद पर सूट के साथ पैरों में आप कंफर्टेबल जूती पहन सकती हैं। हालांकि, आजकल महिलाओं को हिल्स पहनना ज्यादा पसंद है, इसलिए आप पतली हिल्स वाली सैंडल कैरी कर सकती हैं। अगर आपको जूती स्टाइल ही कुछ कैरी करना है, तो आप हील वाली हैवी जूती पहन सकती हैं। आउटफिट के साथ फुटवियर मैच होने से पूरा लुक कंप्लीट लगता है।

इसे भी पढे़ं- ईद पर गले में पहनने के लिए इस तरह तैयार करें पेंडेंट सेट, सूट के साथ लगेंगे क्लासी

Modern Eid look

ईद पर मेकअप कैसा रखें?

ईद पर अक्सर महिलाओं को देखा जाता है कि वह कपड़ों के साथ मेकअप मैच करन के चक्कर में ओवर मेकअप कर लेती हैं। आपको कोशिश करना है कि आप कितना भी सिंपल या हैवी सूट पहन रहे हों, लाइट मेकअप ही करें। लाइट मेकअप के साथ न्यूड लिपस्टिक बेस्ट ईद मेकअप आइडिया है। नेचुरल ग्लो से आप ज्यादा फ्रेश और एलिगेंट दिखेंगी, इसलिए जितना हो सके लाइट मेकअप ही करें।

Light makeup for Eid

ईद हेयरस्टाइल कैसा रखें?

ऐसा जरूरी नहीं है कि त्योहार पर आपको बालों को खोलना ही जरूरी है। आप बालों को इस तरह के बांध सकती हैं कि यह स्टाइलिश भी लगे और पूरे दिन में आपको परेशानी भी न हो। आप सिंपल जुड़ा बना सकती हैं, लेकिन ध्यान रखें कि हैवी जुड़ा एक्सेसरीज न लगाएं। आप पोनीटेल भी बना सकती हैं, यह आपके लुक को मॉर्डन बनाता है।

Eid hairstyles

दुपट्टा स्टाइलिंग

ईद के लिए सबसे बेस्ट है कि आप दुपट्टे को एक तरफ पिन करके साइड में ही रखें। इससे क्लासी लुक आएगा। हालांकि, अगर आपको दुपट्टे को गले में रखना है, तो आप दोनों कंधों पर इसे फैला कर रख सकती हैं। सही दुपट्टा ड्रेपिंग आपके आउटफिट को और निखारती है।

eid look ideas

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik, pinterest, amazon

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।