
पेंडेंट सेट के डिजाइन किस तरह से आपके लुक को क्लासी बना सकते हैं, यह जानने के लए आपको पहले गले के डिजाइन पर फोकस करना होगा। पेडेंट सेट हर तरह के सूट के गले पर अच्छे नहीं लगते। मार्केट में आजकल कई तरह के पेंडट सेट ट्रेंड कर रहे हैं। सही पेंडेंट सेट आपके पूरे लुक को एक अलग ही एलिगेंस दे सकता है। ईद के मौके पर जो महिलाएं हैवी जूलरी सेट नहीं पहनना चाहती हैं, वह पेंडेंट पहनने का प्लान बना रही हैं। ध्यान रखें कि पेंडेंट सेट की खूबसूरती तभी उभरकर सामने आती है, जब वह आपके सूट के नेकलाइन के साथ सही बैठता है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको अच्छे पेंडेट डिजाइन के बारे में विस्तार से बताएंगे।
ईद पर पहनने के लिए इससे अच्छा ऑप्शन और क्या होगा जरूरी नहीं है कि आप असली हीरे के गहने ही पहनें। मार्कटे में ईद के लिए डायमंड के पेडेंट डिजाइन कई तरह के ऑप्शन के साथ मिलेंगे। महिलाओं को इस तरह के पेंडेंट डिजाइन जयादा पसंद आते हैं। ऑफिस जाने वाली या कॉलेज जाने वाली महिलाएं ईद पर इस तरह का लुक ले सकती हैं।
इसे भी पढ़ें- ईयद पर कश्मीरी झुमकों के ये डिजाइन आपके लुक को बनाएंगे क्लासी, हैवी से लेकर लाइटवेट तक, देखें बाजार में क्या है नया?
image credit- Mirage Jewellery/pinterest
इस तरह के सेट को ज्यादातार बड़े घरों की महिलाओं को आप पहनते हुए देखेंगी। लग्जरी लुक के लिए इस तरह के सेट ज्यादा पसंद किए जाते हैं। इसमें आपको पतली चेन के साथ पर्ल वाला पेंडेंट पहनना है। पर्ल छोटा या बड़ा आपकी पसंद के अनुसार हो सकता है। सॉफ्ट और क्लासी लुक पसंद करने वाले महिलाओं को इस तरह का पेंडेंट सेट ज्यादा पसंद आएगा। आप कान में में इसके साथ पर्ल वाले टप्स ही पहनें।
इसे भी पढ़ें- ईद के लिए इस तरह से तैयार करें कश्मीरी चूड़ियों के सेट, हर सूट पर लगेंगे खूबसूरत
image credit- SHEIN/pinterest
इस सेट को तैयार करने के लिए आपको कुंदन के डिजाइन वाले पेंडेंट की जरूरत होगी। यह गोल्डन या मोती वाले अलग-अलग रंगों के आते हैं। इसमें चेन की लेंथ भी अलग-अलग आती है। लंबी चेन वाला सेट पहनना चाह रही हैं, तो आपको पेंडेंट भी बड़े आकार का चुनना होगा, क्योंकि छोटा पेंडेंट इसके साथ जचेगा नहीं। इसमें स्टोन वाले पेंडेंट ज्यादा पसंद किए जाते हैं। आप ईद पार्टी के लिए रॉयल और फुल ट्रेडिशनल लुक चाहती हैं, तो यह बेस्ट पेंडेट सेट हो सकता है। इस सेट के साथ कानों में भी आपको स्टोन वाले झुमके ही पहनने होंगे।

Image credit- south india jeweels/pinterest
ईद पर जो महिलाएं हैवी लुक चाहती हैं, लेकिन गले में सूट के साथ नेकलेस नहीं पहनना चाहती, वह मल्टी लेयर पेंडेट डिजाइन पहन सकती हैं। इस डिजाइन की खासियत यह है कि यह सिंपल के साथ-साथ आपको हैवी लुक भी देता है और क्लासी भी लगता है। इसमें चेन में लेयर होती है, लेकिन पेंडेंट एक ही होता है।
image credit-sama maamoun/pinterest
हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik, Imanish studio,Coral Jewels/pinterest
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।