Sat Mar 21, 2026 | Updated 07:28 PM IST HZ Awards 2026
image

Temple Jewellery Designs: क्लासी लुक के लिए बेस्ट हैं ये टेंपल ज्वेलरी डिजाइंस, आप भी जरूर करें ट्राई

अगर आप अपने लुक में रॉयल और ट्रेडिशनल टच जोड़ना चाहती हैं, तो टेंपल ज्वेलरी आज के ट्रेंड में सबसे स्टाइलिश ऑप्शन बन चुकी है। देवी-देवताओं और गोल्डन फिनिश वाली ये ज्वेलरी हर एथनिक आउटफिट को क्लासी और ग्रेसफुल बना देती है।
Editorial
Updated:- 2026-03-20, 18:54 IST

आजकल अलग-अलग तरह की ज्वेलरी का ट्रेंड है और अगर आप अपने लुक में रॉयल और ट्रेडिशनल टच जोड़ना चाहती हैं, तो टेंपल ज्वेलरी आपके लिए एक परफेक्ट चॉइस हो सकती है। ये ज्वेलरी साउथ इंडियन कल्चर से इंस्पायर्ड है और इसकी खास बात है इसमें बने देवी-देवताओं के सुंदर मोटिफ्स, बारीक नक्काशी और गोल्डन फिनिश, जो आपके पूरे लुक को बेहद ग्रेसफुल बना देते हैं। चाहे शादी हो, फेस्टिव सीजन हो या कोई खास फंक्शन हो टेंपल ज्वेलरी हर आउटफिट के साथ मैच हो सकती है। मुख्य रूप से अगर आप एथनिक वियर जैसे साड़ी, लहंगा या अनारकली सूट के साथ ये ज्वेलरी आपको एक क्लासी और एलिगेंट लुक दे सकती हैं। अगर आप भी अपने ज्वेलरी कलेक्शन में कुछ यूनिक और टाइमलेस जोड़ना चाहती हैं, तो टेंपल ज्वेलरी डिजाइंस जरूर ट्राई करें। ये न सिर्फ आपकी खूबसूरती को बढ़ाते हैं, बल्कि आपके स्टाइल को भी एक अलग लुक देते हैं।

गोल्ड प्लेटेड स्टोन स्टड बीडेड टेंपल डिजाइन

gold plated stone jwellery

अगर आप अपने लुक में मॉडर्न के साथ ट्रेडिशनल लुक भी जोड़ना चाहती हैं तो ये ज्वेलरी सेट आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन हो सकते हैं। इस सेट में गोल्ड प्लेटिंग के साथ आर्टिफिशियल स्टोन्स और बीड्स का खूबसूरत काम भी है, जो इस तरह की ज्वेलरी को काफी अट्रैक्टिव बनाता है। आप इसे किसी भी एथनिक ऑउटफिट जैसे साड़ी, अनारकली या लहंगे के साथ कैरी कर सकती हैं। यह सेट आपके पूरे लुक को रॉयल और फेस्टिव बना सकता है। अगर आप किसी भी पार्टी में जाना चाहती हैं, तो ये परफेक्ट ऑप्शन है।

यह भी पढ़ें- Gold Mangalsutra Designs: सिंपल से लेकर हैवी आउटफिट के साथ अच्छे लगेंगे ये गोल्ड मंगलसूत्र, देखें लेटेस्ट डिजाइंस

अमेरिकन डायमंड स्टडेड टेंपल बेंगल

american diamond jwellery

अगर आप अपने हाथों को स्टाइलिश और ग्रेसफुल लुक देना चाहती हैं, तो ये टेंपल बैंगल्स एक शानदार ऑप्शन हो सकते हैं। गोल्ड प्लेटेड इन कड़ों में अमेरिकन डायमंड स्टडेड हैं, जो इन्हें शाइनी और एलिगेंट लुक देते हैं। इन बैंगल्स को आप एथनिक और इंडो-वेस्टर्न किसी भी तरह के ऑउटफिट के साथ कैरी कर सकती हैं। आप इन्हें जिस ड्रेस के साथ कैरी करेंगी उसका लुक अच्छा लगने लगेगा और सिंपल ड्रेस लुक को भी खास बना देंगी। किसी भी पार्टी में एथनिक ऑउटफिर के साथ ये कड़े जरूर ट्राई करें।

बीडेड लक्ष्मी टेंपल ज्वेलरी सेट

beeded laksmi temple jwelery

टेंपल ज्वेलरी में सबसे ज्यादा पॉपुलर होते हैं माता लक्ष्मी की आकृति वाले डिज़ाइन। इस ज्वेलरी सेट का अपना अलग ही महत्व होता है। इसे पहनने से न सिर्फ आपकी खूबसूरती बढ़ती है, बल्कि ये आपके जीवन में पॉजिटिव वाइब्स लाने में भी मदद करती हैं। इस ज्वेलरी में स्टोन और बीड्स का कॉम्बिनेशन इसे और भी रिच लुक देता है। यह सेट खासतौर पर शादी और त्योहार के लिए खास है। अगर आप भी स्पिरिचुअल ज्वेलरी पसंद करती हैं तो ये लक्ष्मी टेंपल ज्वेलरी सेट आपके लिए परफेक्ट हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें- Temple Jewellery Designs: टेंड में हैं ये टेंपल ज्वेलरी डिजाइंस, सिल्क साड़ी के साथ पेयर कर पाएं गॉर्जियस लुक

लॉर्ड कृष्णा टेंपल अडजस्टेबल फिंगर रिंग

lord krishna ring

अगर आप मिनिमल ज्वेलरी पसंद करती हैं, तो यह फिंगर रिंग आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकती है। इसमें भगवान कृष्ण का खूबसूरत डिजाइन बना है, जो इसे यूनिक और खास बनाता है। इस एडजस्टेबल रिंग को आप डेली या पार्टी दोनों में कैरी कर सकती हैं। इस एक्सेसरी से आपके लुक में ट्रेडिशनल टच आता है और ये किसी भी ऑउटफिट के साथ परफेक्ट लग सकते हैं। इन्हें आप साड़ी, सूट या किसी भी एथनिक वियर के साथ कैरी कर सकती हैं।

गोल्ड प्लेटेड स्टोन स्टड एंड बीडेड नेकलेस विथ इयररिंग्स

gold plated jwellery

अगर आप भी उनमें से हैं जो अपने किसी भी ऑउटफिट के साथ स्टेटमेंट ज्वेलरी पहनना पसंद करती हैं तो ये ज्वेलरी आपके लिए परफेक्ट हो सकती है। इसमें स्टोन्स और बीड्स का बहुत अच्छा वर्क होता है जो इसे हैवी और रॉयल लुक दे सकता है। इसे आप किसी भी ब्राइडल फंक्शन, रिसेप्शन या किसी बड़े फेस्टिवल में पहन सकती हैं। यह सेट आपके पूरे लुक को आकर्षक बना देता है।

कुंदन स्टड पर्ल एंड गोल्ड बीडेड ज्वेलरी सेट

pearl jwellery

अगर आप कुछ अलग और क्लासी ट्राई करना चाहती हैं, तो यह एमराल्ड कुंदन स्टडेड ज्वेलरी सेट एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। इसमें पर्ल और गोल्ड बीड्स का कॉम्बिनेशन इसे बेहद एलिगेंट बनाता है। यह सेट खासतौर पर उन महिलाओं के लिए है जो रिच लुक चाहती हैं। इसे आप सिल्क साड़ी या डिजाइनर लहंगे के साथ पहन सकती हैं।

अगर आप भी अपने लुक को कुछ अलग बनाना चाहती हैं तो ये ज्वेलरी जरूर ट्राई करें। लये आपके स्टाइल में चार-चांद लगा सकती हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Shutterstock.com

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।