बहुत सारी महिलाओं में यह भ्रम होता है कि लिपस्टिक लगाने से होंठ ड्राय हो जाते है। वैसे इस बात में कोई सच्चाई नहीं है। लिपस्टिक आपको प्रेजेंटेबल लुक देने के साथ ही आपके होंठों के लिए एक सुरक्षा कवच भी होती है। मगर आपको अपने होंठों के हिसाब से लिपस्टिक का चुनाव करना चाहिए। बाजार में बहुत सारे ब्रांड्स लिपस्टिक्स आती हैं।
सभी लिपस्टिक अलग-अलग तरह की होती हैं। अगर आपके होंठ बहुत ड्राय हैं तो आपको मॉइश्चराइजिंग लिपस्टिक्स यूज करनी चाहिए। चलिए हम आपको भारत में आने वाली 5 बेस्ट मॉइश्चराइजिंग लिपस्टिक्स के बारे में बताते हैं।
इसे जरूर पढ़ें: Lakme 9 To 5 के ये शेड्स सांवली त्वचा पर दिखते हैं बेहद आकर्षक
अगर आप कम रेंज की मॉइश्चराइजिंग लिपस्टिक तलाश रही हैं तो आपके लिए Lotus Make Up Pure Colors Matte Lip Color बेस्ट है। यह लिपस्टिक आपके होंठों को मैट फिनिश देगी मगर साथ ही इसका क्रीमी बेस आपके होंठों को ड्राय नहीं होने देगा। इसमें ज्यादातर शेड पीच होते हैं। यह लिपस्टिक आपके होंठों पर 3-4 घंटे ही टीकती है मगर यह आपके होंठों को सॉफ्ट बनाए रखती है। बाजार में यह आपको 295 रुपए की मिलेगी और यदि आप इसे यहां से खरीदती हैं तो यह आपको 220 रुपए की मिल जाएगी।
इसे जरूर पढ़ें: सस्ता और अच्छा है Miniso Flawless Matte Lip Gloss पढ़ें प्रोडक्ट रिव्यू:HZ Tried & Tested
अपने नाम की ही तरह यह लिपस्टिक बेहद स्मूद और बटरी है। यह बेहद आसानी से होंठो पर लग जाती है और होंठो को ड्राय होने से बचाती है। इसमें मौजूद हाइड्रेटिंग फॉर्मुला होंठों को सॉफ्ट बना कर रखता है। इस लिपस्टिक को लगाने के बाद आपके होंठ 5 घंटे तक मॉइश्चराइज्ड तो रहते ही हैं साथ ही 5 घंटे तक इसका कलर भी फेड नहीं होता है। वैसे तो यह लिपस्टिक आपको बाजार में 2800 रुपए की मिलेगी मगर आप इसे यहां से मात्र 1359 रुपए में खरीद सकती हैं।
ड्राय होंठों के लिए Kiko Milano Smart Fusion Lipstick भी बहुत अच्छी साबित हो सकती है। यह बेहद क्रीमी होती है। यह आपके लिप्स को सॉफ्ट बनाती है। इसे आपको 36 कलर्स मिल जाएंगे। यह लिपस्टिक आपके होंठों को ब्राइट फिनिश देने के साथ ही ड्राय नहीं होने देती है। इसकी मार्केट वेल्यू 2500 रुपए है मगर आप इसे यहां से मात्र 850 रुपए में खरीद सकती हैं।
अगर आपके होंठ बहुत ज्यादा ड्राय हैं तो आपको Lakme Absolute Argan Oil Lip Color ट्राय करना चाहिए। इसमें आपको 15 वाइब्रेंट शेड्स मिल जाएंगे और यह पूरी तरह इंडियन स्किन टोन के हिसाब से डिजाइन की गई है। इसमें मौजूद आरगन ऑयल आपके होंठों के लिए बहुत ही अच्छा ट्रीटमेंट है। इसे आप लिप बाम की तरह भी यूज कर सकती हैं।
यह ऑयल बेस्ड लिपस्टिक विंटर सीजन के लिए बहुत ही अच्छी होती हैं बाजर में आपको ये 800 रुपए की मिलेगी वहीं यहां से आप इसे खरीदती हैं तो आपको यह 518 रुपए की मिल जाएगी।
फेमस फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के डिजाइनर आउटफिट्स तो आपने खूब देखे होंगे मगर उनकी मेकअप रेंज भी है। इस रेंज में कई सारे प्रोडक्ट्स है। अगर आप अपने लिए मॉइश्चराइजिंग लिपस्टिक तलाश रही हैं तो आप मनीष मल्होत्रा की मेकअप रेंज से अपने लिए MyGlamm Manish Malhotra Hi Shine Lipstick कोई भी शेड चुन सकती हैं। यह लिपस्टिक बेहद क्रीमी है और स्मूद फिनिश देती है। इसके साथ ही यह आपको हाई कवरेज देती है और होंठों को ग्लॉसी शाइन देती है।
इसकी खास बात यह है कि यह आपके होंठों को यूवी प्रोटेक्शन देती है। इसमें मिनरल ऑयल और नैनो इंग्रीडियंट्स मिले हैं। इस लिपस्टिक को आप यहां से मात्र 906 रुपए में खरीद सकती हैं।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।