बॉलीवुड दीवाज़ के इन हेयर कट स्टाइल्स से आप भी ले सकती हैं इंस्पिरेशन

अगर आप अपने लुक को स्टाइलिश हेयर कट से परफेक्ट बनाने के बारे में सोच रही हैं, तो इन बॉलीवुड सेलेब्रिटीज़ से लें इंस्पिरेशन। 

stylish haircut main

किसी भी व्यक्ति का पूरा लुक बदलने के लिए एक अच्छा हेयर कट बहुत ज्यादा मायने रखता है। खासतौर पर लड़कियां कई बार लम्बे बालों में तो कई बार शार्ट हेयर में स्टाइलिश नज़र आती हैं। हर लड़की पर उसके फेस कट के हिसाब से कोई न कोई हेयरकट सूट करता है जो उसको परफेक्ट लुक दे सकता है। अगर आप भी अपने लुक को हेयरकट से कुछ नया और स्टाइलिश बनाने के बारे में सोच रही हैं तो यहां बताए बॉलीवुड दीवाज़ के स्टाइलिश हेयर कट से इंस्पिरेशन ले सकती हैं।

प्रियंका चोपड़ा का शार्ट हेयर कट

priyanka chopra hair style

प्रियंका चोपड़ा का यह शार्ट हेयरकट साल 2020 में धीरे-धीरे एक बहुत बड़ी चीज बन गया। बहुत सी लड़कियों ने अपने लुक को बदलने के लिए प्रियंका का ये हेयर कट ट्राई किया। ये हेयर कट छोटे बालों में आपके लुक को परफेक्ट बना सकता है, साथ ही यदि आपका माथा चौड़ा है तो ये लुक चौड़े माथे में परफेक्ट लुक देगा। अगर आप भी कुछ बदलाव के बारे में सोच रही हैं तो प्रियंका का ये शार्ट हेयर कट लुक फॉलो करना न भूलें। क्योंकि यह पश्चिमी देशों से लेकर भारतीय स्थानों में दुनिया भर में अपनी जगह बना चुका है।

कृति सेनन का स्टेप कट लेयर्स ऑन शोल्डर लेंथ

kriti senan style

स्टेप कटिंग तकनीक कैस्केडिंग लेयर्स बनाती है जो स्टेप्स की तरह दिखते हैं। इस हेयर कटिंग के लिए परतें चीकबोन्स के नीचे या नीचे से शुरू होती हैं, जो सबसे वांछनीय चेहरे के फ्रेमिंग प्रभाव के लिए होती हैं। इस तरह का हेयर कट लम्बे बालों में बहुत ज्यादा अच्छा लगता है। इसके अलावा ये हेयर कट किसी भी तरह के ऑउटफिट के साथ आपको परफेक्ट लुक दे सकता है। अपने लुक को स्टाइलिश बनाने के लिए आप भी कृति सेनन के स्टेप कट लेयर्स ऑन शोल्डर लेंथ हेयर कट को ट्राई कर सकती हैं।

अनुष्का शर्मा का वन लेंथ लोब

anushka sharma hair cut

यह शार्प स्ट्रेट कट लोब स्ट्रेट बालों वाली लड़कियों के लिए बहुत खूबसूरत है। यह आपको फैशनेबल दिखाने के लिए एक परफेक्ट लुक प्रदान करने के साथ आपको अपनी उम्र से कम भी दिखाता है। आपके किसी भी ऑउटफिट के साथ परफेक्ट दिखने के लिए अनुष्का शर्मा का वन लेंथ लोब लुक परफेक्ट है। आपको भी एक बार ये लुक जरूर ट्राई करना चाहिए।

हिना खान का बॉब कट

hina khan haircut

छोटे बालों में खूबसूरत दिखने के लिए बॉब कट हेयर स्टाइल हमेशा से चलन में रहा है। अगर आप भी अपने लुक में थोड़ा बदलाव लाने के बारे में सोच रही हैं तो (हिना खान के खूबसूरत बालों का राज़) हिना खान का ये बॉब कट हेयर स्टाइल जरूर ट्राई करें। इस हेयर कट के साथ बालों पर हाईलाइट्स आपको परफेक्ट लुक देने के लिए काफी है।

आलिया भट्ट का मिड लेंथ हेयर कट

alia bhat style

इस हेयर कट स्टाइल में बाल काटने की तकनीक को इस तरह से किया जाता है कि स्पष्ट परतों को दिखाए बिना अयाल में मात्रा जोड़ता है। यह एक शानदार शैली है यदि आप बस स्वस्थ पूर्ण दिखने वाले लॉक्स को फ्लॉन्ट करना चाहती हैं। ये हेयर कट आपकी मिड लेंथ के लिए परफेक्ट है। ये आपको स्टाइलिश लुक तो देगा ही और आपकी उम्र से छोटा दिखाने में भी मदद करेगा।

इसे जरूर पढ़ें:स्टाइलिश लुक पाने के लिए बाल कटवाते समय ये 5 गलतियां करने से बचें

दिशा पटानी का लॉन्ग लेयर्ड कट

disha patni haircut

ये हेयर कट उन लड़कियों के लिए परफेक्ट है जिनके लंबे बाल हैं और वो अपने बालों की लम्बाई को हेयर कट के बाद भी कायम रखना चाहती हैं। दिशा पाटनी के इस हेयर कट के लिए बस बालों के टिप्स को ट्रिम करवाएं और उन्हें एक परफेक्ट कट देने के लिए ट्राई करें। यह केवल बालों के स्प्लिटएंडस को हटाकर आपके बालों की लम्बाई को बढ़ाता है और आपको स्टाइलिश लुक देने के लिए काफी अच्छा विकल्प है।

आप भी अपने लुक में बदलाव के लिए बॉलीवुड सेलेब्रिटीज़ के इन लुक्स को फॉलो कर सकती हैं। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य रोचक लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Recommended Video

Image Credit: instagram

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP