महिलाएं अपने लुक को सुंदर और खूबसूरत बनाने के लिए मेकअप करती हैं। जिसके लिए वह कई तरह के प्रोडक्ट्स का प्रयोग करती हैं। मेकअप की मदद से उनकी सुंदरता में चार चांद लग जाते हैं। साथ ही इसके लिए अपने वह आई मेकअप से लेकर लिपस्टिक के कलर तक का चुनाव बड़ी बखूबी और ख्याल से करती हैं।
ऐसे में ज्यादातर महिलाओं को आई मेकअप करने का बहुत शौक होता है। जिसमे ग्लिटर आई मेकअप का इस्तेमाल करना काफी ट्रेंड में हैं। ग्लिटर आई मेकअप आंखों की खूबसूरती को बढ़ाने के साथ - साथ आंखों को यूनिक दिखाने का काम करता है, लेकिन ऐसा जरूरी नहीं कि हर महिला को इसमें परफेक्ट लुक मिल जाए क्योंकि इसको लगाना थोड़ा सा कठिन कर ट्रिकी होता हैं। ऐसे में अगर आप इसे सही तरीके से नहीं लगाएंगी तो ये आपका पूरा लुक भी खराब कर सकता हैं, लेकिन आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योंकि इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कुछ आसान टिप्स जिन्हें ट्राई कर के आप कर सकती हैं एक दम सही ग्लिटर आई मेकअप।
कभी कभी महिलाएं कुछ यूनिक लुक ट्राई करने के चक्कर में आईलिड से बाहर भी ग्लिटर आई मेकअप कर लेती हैं। जिसके कारण कभी कभी उनका पूरा लुक भी खराब हो जाता है, लेकिन आप कोशिश करें कि ऐसा ना करें। साथ ही आप ग्लिटर मेकअप आइलिड के अंदर ही लगाएं। इससे आपके लुक में भी निखार आएगा।
अगर आप ग्लिटर आई मेकअप कर रहीं हैं तो ग्लिटर ग्लू का जरुर प्रयोग करें। आप ऐसा इसलिए करिए क्यों की थोड़ी देर बाद ये हटने लगता है। जिसके कारण कोशिश करें कि आप ग्लिटर ग्लू लगाने के बाद ग्लिटर आई मेकअप का प्रयोग करें ताकि ये लॉन्ग लास्टिंग लगा रहें।
इसे भी पढ़ें : Makeup Tips : 40 वर्षीय महिलाएं इस तरह से करें बेस मेकअप
अगर आप ग्लिटर आइ मेकअप कर रहीं हैं, तो इसे सीधे आइज पर ना लगाएं। इसको लगाने से पहले फाउंडेशन या फिर आई प्राइमर या फिर फाउंडेशन का इस्तेमाल जरूर करें। इसके बाद ही ग्लिटर के मैचिंग शेड के आई शैडो को आईलिड पर लगाएं। इससे आपके लुक में भी निखार आएगा।
इसे भी पढ़ें : एक्सपर्ट टिप्स: गॉर्जियस लुक के लिए सांवली त्वचा पर आप भी ट्राई कर सकती हैं ये 10 लिपस्टिक शेड्स
ग्लिटर आई मेकअप को करने के साथ-साथ उसे हटाने पर भी उतना ही ध्यान देना जरूरी होता हैं। कभी भी आप इसे रगड़कर या सीधे पानी से धुलकर ना हटाएं। इससे आपको इरिटेशन हो सकती है। इसको हटाने के लिए आप कॉटन को आई मेकअप रिमूवर में डिप करें। इसके बाद हल्के हल्के हाथों से मेकअप को रिमूव करें।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकीअपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।