herzindagi
tips to minimize pores without using primer before makeup in hindi

मेकअप से पहले करेंगी ये काम तो नहीं पड़ेगी प्राइमर की जरूरत, पोर्स होंगे मिनीमाइज

मेकअप करने के लिए आपको केवल प्रोडक्ट की जानकारी और इस्तेमाल करने की सही तकनीक का पता होना जरूरी होता है। वहीं मेकअप करने से पहले आप स्किन केयर पर जरूर ध्यान दें।
Editorial
Updated:- 2023-06-05, 20:00 IST

मेकअप करना हम सभी को पसंद होता है और इसके लिए हम न जाने कितने ही प्रोडक्ट्स को खरीदते हैं। वहीं मेकअप करते समय हर एक स्टेप को फॉलो करना बेहद जरूरी होता है ताकि आपका मेकअप लुक फ्लॉलेस नजर आए। 

ऐसे मेकअप शुरू करते समय फेस प्राइमर लगाया जाता है ताकि त्वचा पर एक शील्ड बन जाये और चेहरे पर मौजूद पोर्स भी मिनीमाइज हो जाएं। वहीं क्या आप जानती हैं कि केवल कुछ टिप्स को फॉलो करके आप पोर्स को आसानी से मिनीमाइज कर पाएंगी और वो भी बिना फेस प्राइमर के इस्तेमाल किए?

अगर नहीं तो इस आर्टिकल में हम आपको बताने वाले हैं कुछ ऐसे मेकअप टिप्स जिसे फॉलो कर आप बिना प्राइमर को लगाये भी चेहरे पर मौजूद पोर्स को मिनीमाइज कर पाएंगी और मेकअप लुक को फ्लॉलेस बना पाएंगी।

करें बर्फ का इस्तेमाल 

ice on face

चेहरे पर मौजूद पोर्स को मिनीमाइज करने के लिए बर्फ बेहद काम की चीज है। बता दें कि बर्फ चेहरे की त्वचा को ठंडक देने में मदद करती हैं और त्वचा में होने वाली हर प्रॉब्लम से स्किन की देखभाल करती है। वहीं बर्फ की चेहरे पर सिकाई करने से चेहरे पर मौजूद पोर्स सिकुड़ने लग जाएंगे और मिनीमाइज हो जाएंगे, जिससे चेहरे पर किया गया मेकअप लुक फ्लॉलेस नजर आएगा।

कैसे करें इस्तेमाल?

  • बर्फ को चेहरे पर इस्तेमाल करने के लिए आप सबसे पहले चेहरे को साफ कर लें और पानी से धो लें।
  • इसके बाद आप आइस क्यूब्स को चेहरे पर मसाज कर सकती हैं।
  • बर्फ का इस्तेमाल आप चेहरे पर कम से कम 10 से 15 मिनट तक कर सकती हैं।

   इसे भी पढ़ें : चेहरे के बाद गर्दन पर मेकअप करते समय रखें इन बातों का खास ख्याल

गुलाब जल है लाभदायक 

gulab jal on face

वहीं चेहरे की त्वचा के लिए गुलाब जल एक नेचुरल टोनर की तरह काम करता है। वहीं गुलाब जल त्वचा के कालेपन को कम करने में बेहद मददगार होता है। गुलाब जल का इस्तेमाल आप टोनर की तरह कर सकती हैं। वहीं गुलाब जल का इस्तेमाल फेस पैक के जरिये भी कर सकती हैं।

    इसे भी पढ़ें :  जानें क्या होती है मेकअप में टाइट लाइनिंग और इसे करने का तरीका

इस तरह बनाएं शील्ड 

pores on face

वहीं पोर्स को मिनीमाइज करने के बाद फेस प्राइमर की मदद लिए बिना चेहरे की त्वचा पर शील्ड बना सकती हैं। बता दें कि इसके लिए आप चेहरे पर सनस्क्रीन का इस्तेमाल कर सकती हैं। सनस्क्रीन आपकी स्किन पर एक प्रोटेक्शन लेयर को बनाने में मदद करेगा। साथ ही मेकअप को लम्बे समय तक टिकने में मदद करेगा और मेकअप को भी फ्लॉलेस बनाने में मदद करेगा।

 

 

अगर आपको मेकअप टिप्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।