महिलाओं को मेकअप करने का शौक तो होता है, मगर कई बार मेकअप करने के बाद वह मेकअप टूल्स को साफ करना ही भूल जाती हैं। अगर आपकी भी यह आदत है, तो जान लें कि यूज किए हुए मेकअप टूल्स को अगर आप बिना साफ किए दोबारा चेहरे पर लगाती हैं, तो आपकी त्वचा को नुकसान पहुंच सकता है।
खासतौर पर अगर आप ब्यूटी ब्लेंडर को बिना साफ किए चेहरे पर लगाती हैं, तो इससे त्वचा में बैक्टीरियल इंफेक्शन भी हो सकता है। इसलिए ब्यूटी ब्लेंडर को इस्तेमाल करने के बाद क्लीन जरूर करें। इसके लिए आज हम आपको कुछ आसान क्लीनिंग टिप्स भी बताएंगे।
हैंड वॉश से साफ करें
सामग्री
- 5 ड्रॉप्स हैंड वॉश
- 4 ड्रॉप्स डिश वॉश
विधि
- सबसे पहले एक बाउल में हैंड वॉश और डिश वॉश लें।
- इसे मिक्स करें और ब्यूटी ब्लेंडर को मिश्रण में रोल करें।
- अब हाथों से ब्यूटी ब्लेंडर को गोल-गोल घुमाएं और साफ करें।
- इसके बाद आपको गुनगुने पानी में ब्यूटी ब्लेंडर को डिप करना है और प्रेस करते हुए साबुन का झाग रिमूव करना है।
- ऐसा तब तक करें, जब तक ब्यूटी ब्लेंडर से सारा झाग बाहर न निकल जाए।
- अब आप देखेंगी कि ब्यूटी ब्लेंडर में लगे सारे दाग धब्बे साफ हो गए हैं। इसके बाद ब्यूटी ब्लेंडर(ब्यूटी ब्लेंडर से मेकअप करने के टिप्स) को नेचुरल हवा में सूखने दें।
शैंपू का करें प्रयोग
ब्यूटी ब्लेंडर को साफ करने के लिए आप साधारण शैंपू का इस्तेमाल भी कर सकती हैं। इसके लिए शैंपू की कुछ ड्रॉप्स ब्यूटी ब्लेंडर पर डालें और फिर ब्लेंडर को पानी में डिप करके बाउल को 5 सेकेंड के लिए माइक्रोवेव में रख दें। जब आप बाउल को बाहर निकालेंगी, तो पाएंगी कि पानी का रंग बदल चुका है और ब्यूटी ब्लेंडर में चिपकी सारी गंदगी बाहर निकल गई है। इसके बाद पानी जब गुनगुना हो जाए तो ब्लेंडर को आहिस्ता-आहिस्ता हाथ के अंगूठे से मसलते हुए साफ करें और साबुन के झाग को रिमूव करें। इस तरह भी आपका ब्यूटी ब्लेंडर पूरी तरह से साफ हो जाएगा।
ऑलिव ऑयल का करें इस्तेमाल
ऑलिव ऑयल की मदद से अगर आप स्पंज या फिर ब्यूटी ब्लेंडर को साफ करती हैं, तो क्लीन होने के साथ ही उसकी सॉफ्टनेस भी बरकरार रहेगी। इसके लिए आप गुनगुना पानी लें और ब्यूटी ब्लेंडर में 1 चम्मच ऑलिव ऑयल डाल दें। अब आप ब्लेंडर को हाथों से धीरे-धीरे साफ करें। इसके बाद 5 मिनट के लिए इसे पानी में डाल कर रख दें। 5 मिनट बाद आपको अंगूठे की मदद से ब्लेंडर को आहिस्ता-आहिस्ता साफ करना है और ऑयल को रिमूव करना है। तेल के साथ-साथ ब्लेंडर में जमा मेकअप भी साफ होता जाएगा।
इसे जरूर पढ़ें: मेकअप बॉक्स को क्लीन करने के लिए अपनाएं यह आसान टिप्स
बेकिंग सोडा और नींबू के रस का प्रयोग करें
सामग्री
- 1 बड़ा चम्मच बेकिंग सोडा
- 1 बड़ा चम्मच नींबू का रस
विधि
एक कटोरी में बेकिंग सोडा और नींबू का रस मिक्स कर लें। अब इस मिश्रण को ब्यूटी ब्लेंडर में 5 मिनट के लिए लगा कर छोड़ दें। इसके बाद गुनगुने पानी में ब्यूटी ब्लेंडर को डिप करें और फिर कुछ समय बाद अंगूठे की मदद से ब्लेंडर में जमी गंदगी को साफ करें और हल्का सा प्रेस करके बाहर निकालें। (मेकअप ब्रश को स्टोर करने के टिप्स)
यह सावधानी बरतें-
- ब्यूटी ब्लेंडर बहुत ही डेलीकेट होता है, इसे किसी भी ब्रश से रगड़ने की गलती न करें। ऐसा करने पर वह फट सकता है।
- ब्यूटी ब्लेंडर को मुट्ठी में भर कर दबाएं या निचोड़ें नहीं। ऐसा करने से भी वह खराब हो जाएगा।
- ब्यूटी ब्लेंडर को नेचुरल हवा में ही सूखने दें, इसे ड्रायर से सुखाने की कोशिश न करें क्योंकि ऐसा करने पर फोम में कड़ापन आ जाता है।
- वाशिंग मशीन में भी ब्यूटी ब्लेंडर को न साफ करें।
एक बार ऊपर बताई गई विधियों के द्वारा आप भी अपने ब्यूटी ब्लेंडर को साफ करके देखें। यह जानकारी आपको पसंद आई हो, तो इसे शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल्स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों