ब्यूटी ब्लेंडर मेकअप की दुनिया में सबसे लोकप्रिय सौंदर्य उपकरण है। यह हर मेकअप आर्टिस्ट के किट में आसानी से आ जाता है और चेहरे कुछ स्पेशल जगहों पर मेकअप ब्लेंड करने के लिए यह बेस्ट मेकअप टूल है। मेकअप के लिए अगर आप मेकअप ब्रश इस्तेमाल करती हैं, तो आपको पता होगा कि अलग-अलग एप्लिकेशन के लिए अलग ब्रश का इस्तेमाल करती हैं। मगर एक ब्यूटी ब्लेंडर से आप सारे काम कर सकते हैं।
यह अलग-अलग कीमतों पर बाजार में उपलब्ध होता है, लेकिन अगर आप कंजूसी में कोई एकदम सस्ता-सा ब्लेंडर खरीद रही हैं, तो आप गलती कर रही हैं। सस्ते ब्यूटी ब्लेंडर अच्छे मटेरियल से नहीं बनाए जाते जो मेकअप को ठीक से सेट नहीं करते और आपके चेहरे के लिए भी नुकसानदायक हो सकते हैं। वहीं अगर आप पहली बार ब्यूटी ब्लेंडर का इस्तेमाल कर रही हैं, और इसे सही से इस्तेमाल नहीं कर पा रही हैं, तो हम आपको यही बताने जा रहे हैं। आप अपने इस छोटे से लेकिन महत्वपूर्ण मेकअप टूल का फायदा ज्यादा से ज्यादा कैसे ले सकती हैं, आइए इस आर्टिकल में जानें।
अधिकांश महिलाएं मेकअप ब्रश से लगाना पसंद करती हैं, लेकिन कई बार ब्रश वो काम नहीं कर पाता जो एक ब्यूटी ब्लेंडर कर सकता है। यह ब्लेंडर स्पंज बहुत कुछ कर सकता है। आप इससे फाउंडेशन और कंसीलर लगा सकती हैं और एकदम फ्लॉलेस फिनिश पा सकती हैं। इसके अलावा इसे कैसे इस्तेमाल करें आइए जानें।
ब्यूटी ब्लेंडर को इस्तेमाल करने से पहले गीला करके निचोड़ लें। अगर आप ब्लेंडर बिना बेट किए इस्तेमाल कर रही हैं, तो यह गलत तरीका है। एक नम स्पंज आपको ड्यूवी और स्ट्रीक-फ्री फिनिश देता है। यह आपके महंगे फाउंडेशन को वेस्ट होने से भी बचाएगा। ब्यूटी ब्लेंडर गीला करके लगाने से एप्लिकेशन एकदम सहज तरीके से लगती है।
ब्यूटी ब्लेंडर की जो शेप होती है वो किसी विशेष कारण से होती है, ताकि आप उसके राउंड ऐज का इस्तेमाल करने के साथ-साथ उसके एजी एरिया का भी इस्तेमाल कर सकें। चेहरे के बड़े एरिया पर मेकअप लगाने के लिए उसकी राउंड एज का इस्तेमाल करें। नाक के साइड, आंखों के नीचे, होंठों के आसपास मेकअप एप्लिकेशन के लिए आप उसके पॉइंटेड साइड का इस्तेमाल करें।
अगर आप ब्यूटी ब्लेंडर से मेकअप अप्लाई करते वक्त ड्रैग करते हैं, तो यह तरीका गलत है। आपको ड्रैग करने की बजाय स्टिपल करें। जब आप टैप करके मेकअप अपने चेहरे पर लगाती हैं, तो यह मेकअप को सेट और अच्छी तरह से ब्लेंड करता है। यह आपको सॉफ्ट फिनिश देता है और आपके चेहरे पर एप्लिकेशन अच्छे से दिखती है। कम मेकअप प्रोडक्ट के साथ ज्यादा कवरेज पाने के लिए टैप करें।
नोट : अगर आप अपने चेहरे को स्कल्पटिंग कर रहे हैं, तो ब्लेंडर के पॉइंटी एज से कांटूर करें। हार्श लाइन्स को ब्लेंड करने के लिए राउंड एज का इस्तेमाल करें।
इसे भी पढ़ें : बड़े काम के हैं ये Weird Beauty Hacks, आप भी जरूर करें ट्राई
जब भी आप ब्यूटी ब्लेंडर का इस्तेमाल करें, उसके बाद उसे थोड़े से शैंपू और गर्म पानी से जरूर धोएं। इसके लिए ब्यूटी ब्लेंडर क्लीनिंग सॉल्यूशन भी आता है। गर्म पानी आपके ब्लेंडर से कीटाणुओं और बैक्टीरिया को मारने का काम करता है, जो सम के साथ इसमें जम जाते हैं। इसे पूरी तरह सूखाएं और उसके बाद ही इसके कंटेनर में स्टोर करके रखें।
इसे भी पढ़ें : मेकअप ब्रश और स्पॉन्ज का होता है अलग काम, जानिए इनके इस्तेमाल का सही तरीका
हर बार साफ रखने के बाद भी इन्हें इनकी शेल्फ लाइक के बाद बदलना चाहिए। अपने ब्यूटी ब्लेंडर को हर 3 महीने में बदलना चाहिए। मगर अपने पुराने ब्लेंडर को फेंके नहीं, बल्कि आप इसे नेल आर्ट डिजाइन के लिए इस्तेमाल कर सकती हैं। नेल रिमूवर में इसे डुबोकर रख दें और फिर उससे नेल पॉलिश हटा सकती हैं।
देखा आपने यह छोटा सा टूल कितना जरूरी है। अगर अब तक आपने ब्यूटी ब्लेंडर का इस्तेमाल नहीं किया है, तो एक बार करके जरूर देखें। हमें उम्मीद है आपको यह आर्टिकल पसंद आया होगा। ब्यूटी से जुड़े ऐसे लेख पढ़ने के लिए विजिट करते रहें हरजिंदगी।
Image Credit: freepik & shutterstock
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।