पोनीटेल एक ऐसा हेयरस्टाइल है, जिसे हर महिला कभी ना कभी अपने बालों में जरूर ट्राई करती हैं। कभी इसे केजुअल लुक में तो भी पार्टी में पोनीटेल की मदद से एक डिफरेंट स्टाइल पाया जा सकता है। लेकिन कुछ महिलाएं ऐसी भी होती हैं, जिन्हें पोनीटेल हेयरस्टाइल तो पसंद होता है, पर माइग्रेन के दर्द या फिर किसी अन्य कारण से हाई पोनीटेल नहीं बना पातीं। ऐसे में उनकी पोनीटेल हेयरस्टाइल बनाने की इच्छा सिर्फ इच्छा ही रह जाती है। अगर आप भी ऐसी ही महिलाओं में हैं तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। भले ही आप हाई पोनीटेल ना बना पाएं, लेकिन लो पोनीटेल बनाकर भी एक स्टाइलिश लुक पा सकती हैं। ऐसी कई बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं, जो अक्सर लो पोनीटेल हेयरस्टाइल में नजर आती हैं। हालांकि उनका लो पोनीटेल लुक काफी अलग होता है। ऐसे में अगर आप लो पोनीटेल लुक में थोड़ा एक्सपेरिमेंटल होना चाहती हैं तो बॉलीवुड एक्ट्रेस के लुक्स से आईडिया लेना अच्छा आईडिया हो सकता है। तो चलिए आज हम आपको बॉलीवुड एक्ट्रेस के कुछ बेहतरीन लो पोनीटेल हेयरस्टाइल्स के बारे में बता रहे हैं, जो यकीनन आपको भी काफी अच्छे लगेंगे-
बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन का लो पोनीटेल हेयरस्टाइल काफी अलग है। कृति ने लो पोनीटेल को chignon में बनाया है। इसे बनाना बेहद आसान है, लेकिन आप काफी स्टाइलिश लग सकती हैं। अगर आपके मीडियम लेंथ हेयर हैं तो आप कृति के इस लो पोनीटेल हेयरस्टाइल को बनाएं। इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले सारे बालों को कॉम्ब करके एक रबर लगाएं। इसके बाद आप अपने हाफ हेयर को लेकर फोल्ड करें और फिर रबर को दोबारा फिक्स करें। यह पोनीटेल हेयरस्टाइल आपको एक चिक लुक देगा।
इसे भी पढ़ें: इन बॉलीवुड एक्ट्रेस से ले सकती हैं हेयर स्टाइल आईडिया
अनन्या पांडे का लो पोनीटेल हेयरस्टाइल एक स्लीक लुक देता है। अनन्या ने वेस्टर्न आउटफिट के साथ स्लीक लो पोनीटेल बनाया है। यह लो पोनीटेल लुक सिंपल होने के बावजूद भी काफी अच्छा लग रहा है। केजुअल्स में आप अनन्या की तरह लो पोनटील हेयरस्टाइल बना सकती हैं।
दीपिका पादुकोण का लो पोनीटेल हेयरस्टाइल काफी अलग है। अगर आप पार्टी में लो पोनीटेल बनाना चाहती हैं तो दीपिका की तरह लो पोनीटेल हेयरस्टाइल बना सकती हैं। दीपिका पादुकोण ने इस लुक में लो पोनीटेल विद बैक पफ स्टाइल में कैरी किया है, जो इसे पार्टी रेडी बना रहा है। दीपिका ने पफ को हमेशा की तरह फ्रंट में बनाने की जगह बैक में बनाया है, जिससे बालों में एक वाल्यूम एड हुआ है। आप भी हेड के हेयर्स में बैक कॉम्बिंग के जरिए पफ बनाकर उसे पिन की मदद से फिक्स कर सकती हैं और फिर आप फ्रंट व अन्य हेयर्स को कॉम्ब करके लो पोनीटेल बनाएं।
इसे भी पढ़ें: बॉलीवुड एक्ट्रेस के इन हेयरस्टाइल्स को आप भी कर सकती हैं इंडियन वियर के साथ कैरी
आलिया भट्ट का लो पोनीटेल हेयरस्टाइल भी सिंपल होने के बावजूद काफी अट्रैक्टिव है। आलिया ने इस लुक में लो पोनीटेल विद वेव्स लुक कैरी किया है। इसके लिए पहले आलिया ने बालों की सेंटर पार्टिंग की। इसके बाद आलिया ने बालों को हल्का वेव्स लुक दिया और फिर लो पोनीटेल बनाया। इस लुक में फ्रंट से आलिया का लुक स्लीक है, जबकि पोनीटेल को वेव्स लुक दिया गया है।
आपको किस बॉलीवुड एक्ट्रेस का लो पोनीटेल हेयरस्टाइल अच्छा लगा, यह हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा। अगर आपके यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@kritisanon,makeupbystacygomes,georgiougabriel)
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।