सभी महिलाओं और लड़कियों को शॉपिंग करने का बहुत शौक होता है। लेकिन लॉक डाउन के समय में न तो कोई शॉपिंग कर पा रहा है। न ही किसी के पास नए कपड़े पहनने की वजह है। बल्कि अब तो सब लोग इंतज़ार कर रहे हैं कि कब हालात सामान्य होंगे और हम सब पुराने ढ़ंग से जीवन जी सकेंगे। हम मानते हैं कि लॉक डाउन की वजह से आप डेट पर भी नहीं जा पा रही हैं और आपके पास सजने संवरने की वजह नहीं है। लेकिन आप वीडियो कॉल डेट तो कर ही सकती हैं। और कॉलिंग करते समय स्मार्ट दिखने के लिए आप ये हेयरस्टाइल ट्राई कर सकती हैं।
अगर आप अपने पार्टनर के साथ वीडियो डेट कर रहीं हैं तब भी आप अच्छे से तैयार होकर बैठे। अपने बालों को स्टाइल करने के लिए आप श्रद्धा कपूर के आधे ऊपर और आधे नीचे बालों वाली हेयर स्टाइल फॉलो कर सकती हैं। इसमें आपको अपने पीछे वाले बालों को horizontal way में बराबर हिस्सों में बांटना है। ऊपर वाल बालों को ऊपर उठाकर bun बना लें बाकी बालों को खुला छोड़ दें। आप चाहें तो साइड के बालों की पतली लेयर लेकर braid भी बना सकती हैं।
आप स्मार्ट लुक के लिए साइड पार्टीशियन लूज़ bun बना सकती हैं। बालों को खोलकर अच्छे से सुलझाएं। साइड से पार्टीशियन करते हुए पीछे से बालों को उठाकर लूज bun बना लें। फ्रंट लुक के लिए माथे की साइड की दोनों तरफ से थोड़ी सी लटें निकाल लें। आप इसके लिए कृति सैनॉन के लुक से आईडिया ले सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: बालों में नई चमक और volume लाएं ये घरेलू नुस्खे
आप स्टाइलिश लुक के लिए high bun भी बना हैं। आप अपने बालों को सामने से roughly कॉम्ब करते हुए पीछे पकड़ें। बिल्कुल उसी तरह जैसे कि आप pony बनाती हैं। फिर इन बालों को ऊंचा उठाते हुए high bun बनाएं। फ्रंट लुक के लिए आगे से हल्की सी tendrils निकाल सकती हैं। अनुष्का शर्मा के इस लुक आप इंस्पिरेशन ले सकती हैं।
अगर आपको बालों की चोटी बनाना पसंद है तो आप अपनी वीडियो डेट के लिए चोटी भी बना सकती हैं। बालों को सुलझाकर साइड में लाते हुए लूज चोटी बनाएं। यह साइड ब्राइल आपको थोड़ा सा नेचुरल लुक देगी। जो आपके पार्टनर को भी खूब पसंद आ सकता है। आप इसके लिए हुमा कुरैशी के लुक से इंस्पिरेशन ले सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: Hair Care Tips: हेयर स्पा के बाद बालों को रेशमी और मजबूत बनाए रखने के लिए ना करें ये 7 गलतियां
अगर आप एक दम नए लुक की तलाश में हैं तो आप सोनम कपूर की इस हेयर स्टाइल से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। आप साइड पार्टीशियन करते हुए साइड में बालों को लाकर बालों को गूंथे। आप इस तरह की छोटी बनाने के लिए किसी you tube tutorial से आईडिया ले सकती हैं।
तो अब देर किस बात की जब भी आपको वीडियो डेट का मौका मिले तो खुद को स्टाइलिश लुक देने के लिए ये सेलेब्रिटी हेयर स्टाइल जरूर बनाएं।
Image Credit:(@glamcheck)
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।