जब भी मेकअप की बात होती है तो सबसे ज्यादा आई मेकअप पर ही फोकस किया जाता है। दरअसल, आंखें आपके मेकअप के लुक को बना भी सकती हैं और बिगाड़ भी सकती हैं। इतना ही नहीं, लड़कियां सबसे ज्यादा एक्सपेरिमेंट अपने आई मेकअप के साथ ही करती हैं। वैसे तो आप अपनी आईज को कई तरह के ब्यूटीफुल बना सकती हैं, लेकिन अगर आप एक डिफरेंट लुक चाहती हैं तो ऐसे में ग्रीन कलर को अपने आई मेकअप का हिस्सा बनाएं। आप इसे आई शैडो से लेकर बतौर आई लाइनर अप्लाई कर सकती हैं और एक खूबसूरत लुक पा सकती हैं।
चूंकि यह कलर लीक से काफी हटकर है और इसलिए आई मेकअप करते हुए ग्रीन कलर को सोच-समझकर शामिल करना होता है। हालांकि अगर आपको यह समझ में नहीं आ रहा है कि आप ग्रीन कलर को अपने आई मेकअप का हिस्सा कैसे बनाएं तो इसके लिए आप बॉलीवुड एक्ट्रेस के कुछ ग्रीन आई मेकअप लुक्स को देख सकती हैं। दरअसल, दीपिका पादुकोण से लेकर कृति सेनन तक कई बेहतरीन बॉलीवुड एक्ट्रेस अपनी आईज को ग्रीन कलर दे चुकी हैं। तो चलिए देखते हैं बॉलीवुड एक्ट्रेस के कुछ बेहतरीन ग्रीन आई मेकअप लुक्स-
इसे भी पढ़ें:आई मेकअप को बनाना है खास, ट्राई करें कलर ब्लॉकिंग ट्रेंड
दीपिका पादुकोण
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण का यह ग्रीन आई मेकअप लुक्स काफी बोल्ड है और आप नाइट मेकअप में इस तरह से ग्रीन आई मेकअप कर सकती हैं। इस लुक में दीपिका ने ग्रीन आई शैडो को रेग्युलर तरीके से काफी अलग तरह से लगाया है। उन्होंने आई लाइनर की जगह ग्रीन आई शैडो को विंग्ड लुक में आई लिड पर अप्लाई किया है। दीपिका ने इस लुक में ब्लैक आईलाइनर को स्किप किया है और ब्लैक मस्कारा लगाया है। इसके अलावा लोअर लाइन पर दीपिका ने ग्रीन काजल अप्लाई किया है।
दिशा पाटनी
बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी ने अपनी आईज को मैटेलिक ग्रीन लुक दिया है। इस लुक में दिशा ने ग्रीन आईज से मिनिमम मेकअप लुक कैरी किया है। व्हाइट टैंक टॉप के साथ दिशा ने लाइट ग्रीन आईशैडो लगाया है। दिशा ने इसे पूरी आईलिड पर अप्लाई नहीं किया है, बल्कि हाफ लिड को ग्रीन आईशैडो को लुक दिया है, वहीं हाफ अपर आईलिड को न्यूड लुक दिया है। इसके साथ दिशा ने ब्लैक लाइनर और मस्कारा अप्लाई किया है। दिशा के इस ग्रीन आई मेकअप को आप डे टाइम में भी आसानी से कैरी कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें:Smokey eyes से लेकर winged eyeliners तक ये हैं bollywood के hottest eye make-up trends
कृति सेनन
बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन ग्रीन आई मेकअप को एक नहीं, बल्कि कई बार कैरी कर चुकी हैं, कभी बोल्ड अंदाज में तो कभी लाइट व सटल तरीके से। इस लुक में भी कृति ने ग्रीन आई मेकअप को बेहद सटल तरीके से अप्लाई किया है। इस लुक में कृति ने ग्रीन कलर की साड़ी पहनी है, जिसके साथ उन्होंने मैचिंग ग्रीन कलर का आईशैडो अप्लाई किया है। इसके साथ कृति ने बेहद थिन आईलाइनर लगाया है, वहीं लोअर वाटर लाइन पर ब्लैक काजल लगाया है। आखिरी में कृति ने मस्कारा अप्लाई करके अपने आई मेकअप लुक को कंप्लीट किया है।
आपको किस बॉलीवुड एक्ट्रेस का ग्रीन आई मेकअप लुक अच्छा लगा, यह हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों