Causes Of Dark Underarms: डार्क अंडरआर्म्स एक ऐसी समस्या है, जो कई लोगों को शर्मिंदगी महसूस करवा सकती है। खासतौर पर तब, जब आपको स्लीवलेस कपड़े पहनने हों। अंडरआर्म्स की त्वचा का काला पड़ना अक्सर हमारी रोजमर्रा की आदतों की वजह से होता है। अगर आप समय रहते इन्हें बदल लें, तो यह समस्या न केवल दूर हो सकती है, बल्कि आपकी त्वचा भी निखर सकती है।
कहा जाता है कि यह समस्या मुख्य रूप से पसीना, डिओड्रेंट्स का ज्यादा इस्तेमाल, वैक्सिंग या हार्मोनल बदलावों की वजह से होती है। मगर आज हम आपको एक्सपर्ट बॉडीक्राफ्ट की फाउंडर और डर्मेटोलॉजिस्ट डॉक्टर मिक्की सिंह द्वारा बताई गई दो ऐसी गलती के बारे में बताएंगे, जिसे ज्यादातर महिलाएं कर रही है। तो देर किस बात की आइए विस्तार से इन गलतियों के बारे में जानते हैं।
अंडरआर्म्स का काला पड़ना एक आम समस्या है, जिसका सामना कई लोग करते हैं। यह समस्या ज्यादातर हमारी रोजमर्रा की आदतों, स्किन केयर की कमी और त्वचा पर हार्मोनल या बाहरी प्रभावों के कारण होती है। साथ ही, तरह तरह के एक्पेरिमेंट करने से भी यह परेशानी बढ़ जाती है। इसलिए इसका ध्यान रखें और कुछ भी लगाने से बचें।
इसे जरूर पढ़ें- सेलिब्रिटी की तरह चाहती हैं क्लीन अंडरआर्म्स तो ट्राई करें ये घरेलू नुस्खे
अंडरआर्म्स की त्वचा को चिकना और साफ रखने के लिए ज्यादातर लोग रेजर का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, रेजर का बार-बार और गलत तरीके से इस्तेमाल करना आपकी त्वचा के लिए हानिकारक साबित हो सकता है।
यह आदत न केवल त्वचा को खुरदुरा बनाती है, बल्कि अंडरआर्म्स के काले पड़ने की वजह भी बन सकती है। वहीं, अगर आप शेविंग कर रहे हैं, तो पहले अंडरआर्म्स को हल्के गुनगुने पानी से धो लें। फिर शेविंग क्रीम या जेल का इस्तेमाल करें, ताकि त्वचा पर रेजर आसानी से चल सके। साथ ही, पुराना और जंग लगा हुआ रेजर इस्तेमाल करने से बचें।
अक्सर माना जाता है कि स्क्रबिंग से डेड स्किन सेल्स हटाने में मदद मिलती है, लेकिन अगर अंडरआर्म्स की स्क्रबिंग सही तरीके से न की जाए, तो यह त्वचा को नुकसान पहुंचा सकती है। अंडरआर्म्स की त्वचा नाजुक और संवेदनशील होती है, और बार-बार स्क्रबिंग से यह काली पड़ सकती है।
इसके अलावा, स्क्रबिंग से त्वचा की प्राकृतिक नमी खत्म हो जाती है, जिससे त्वचा रूखी और काली नजर आने लगती है। साथ ही, ज्यादा स्क्रबिंग से त्वचा की परत पतली हो सकती है, जिससे बैक्टीरिया और धूल-गंदगी का असर बढ़ जाता है। इसलिए अंडरआर्म्स की सफाई के लिए माइल्ड और क्रीम बेस्ड क्लींजर का इस्तेमाल करें।
अंडरआर्म्स का कालापन दूर करने के लिए प्राकृतिक और घरेलू उपचार करना जरूरी है। ये उपाय न केवल आपकी त्वचा को साफ और निखारने में मदद करेंगे, बल्कि इन्हें अपनाना भी आसान है।
इसे जरूर पढ़ें- Black Underarms : काले अंडरआर्म्स की वजह से होना पड़ता है शर्मिंदा, तो घर बनाएं ये जेल्स और मिटाएं कालापान
डार्क अंडरआर्म्स की समस्या को सही आदतों और त्वचा की देखभाल के साथ कम किया जा सकता है। अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- (@Freepik and shutterstock)
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।