काले अंडरआर्म्स की समस्या कई लोगों के लिए शर्मिंदगी का कारण बन सकती है। यह समस्या मुख्य रूप से पसीना, डिओड्रेंट्स का अधिक उपयोग, वैक्सिंग, या हॉर्मोनल बदलावों के कारण होती है। इस विषय में हमारी बात ब्यूटी एक्सपर्ट रेनू महेश्वरी से हुई है। वह कहती हैं, "बहुत सी महिलाए टेलकम पाउडर का इस्तेमाल करती हैं। इसमें केमिकल होते हैं, जो स्किन टोन को खराब करते हैं। इससे भी त्वचा में कालापन आता है। कई बार हम अंडरआर्म्स से अच्छी सुगंध आए, इसके लिए टेलकम पाउडर का इस्तेमाल करते हैं और फिर इस समस्या का शिकार हो जाते हैं। "यदि आप कालेपन से परेशान हैं और इसे हल करना चाहते हैं, तो महंगे उत्पादों पर पैसे खर्च करने की बजाय घर पर बने प्राकृतिक जेल्स का इस्तेमाल करें। ये जेल्स त्वचा को पोषण देने के साथ-साथ कालेपन को कम करने में भी मददगार हैं। यहां हम आपको तीन प्रभावी जेल्स की विधि और उनके फायदों के बारे में बताएंगे।
सामग्री:
विधि:
फायदे:
संतरे का रस विटामिन-सी से भरपूर होता है, जो त्वचा को प्राकृतिक रूप से चमकदार बनाने में मदद करता है। विटामिन-ई त्वचा की मरम्मत करता है और उसे मुलायम बनाता है। एलोवेरा जेल त्वचा को ठंडक प्रदान करता है और गहराई से नमी देता है। यह जेल नियमित उपयोग से अंडरआर्म्स की त्वचा को साफ और चमकदार बनाता है।
इसे जरूर पढ़ें-सेलिब्रिटी की तरह चाहती हैं क्लीन अंडरआर्म्स तो ट्राई करें ये घरेलू नुस्खे
सामग्री:
विधि:
फायदे:
नींबू में प्राकृतिक ब्लीचिंग गुण होते हैं, जो त्वचा के कालेपन को कम करने में सहायक हैं। रोजमैरी ऑयल त्वचा की सूजन और संक्रमण को कम करता है। गुलाब जल त्वचा को ताजगी और नमी प्रदान करता है। यह जेल न केवल कालेपन को कम करता है बल्कि अंडरआर्म्स की त्वचा को नरम और सुगंधित बनाता है।
इसे जरूर पढ़ें- Dark Underarms: काले पड़े अंडरआर्म्स को साफ कर सकता है घरेलू चीजों से बना यह ट्रीटमेंट, पसीने की बदबू की हो जाएगी छुट्टी
सामग्री:
विधि:
फायदा:
एलोवेरा जेल त्वचा को ठंडक और नमी प्रदान करता है, जिससे त्वचा का रूखापन दूर होता है। नींबू का रस त्वचा को एक्सफोलिएट करता है और मृत कोशिकाओं को हटाकर उसे साफ और उजला बनाता है। विटामिन-ई त्वचा की रंगत को निखारने में मदद करता है। यह जेल संवेदनशील त्वचा के लिए भी उपयुक्त है।
नोट:
इन घरेलू जेल्स का उपयोग लंबे समय तक नियमित रूप से करने पर अच्छे परिणाम मिलते हैं। यदि आपको स्किन एलर्जी, खुजली, या किसी अन्य समस्या का सामना करना पड़ता है, तो किसी स्किन विशेषज्ञ से संपर्क करें। साथ ही, इन जेल्स का इस्तेमाल करने से पहले डियोड्रेंट्स या केमिकल युक्त उत्पादों का इस्तेमाल कम से कम करें। इन सरल और प्रभावी घरेलू उपायों को अपनाकर आप अपने काले अंडरआर्म्स को खूबसूरत और साफ बना सकते हैं।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।