त्वचा पर तरह-तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल किए जाते हैं। इनमें फेस वॉश से लेकर स्क्रब तक शामिल हैं। स्किन को साफ रखने के लिए स्क्रब का उपयोग किया जाता है। स्क्रब से डेड स्किन हट जाती है, जिससे त्वचा ग्लो करने लगती है। बाजार में स्किन टाइप और अलग-अलग इंग्रीडियंट्स से बने स्क्रब मिलते हैं। आप बाजार के बजाय घर पर भी स्क्रब बना सकती हैं। फलों से लेकर कॉफी तक के स्क्रब बनाए जा सकते हैं। चलिए जानते हैं त्वचा पर स्क्रब लगाने से लेकर बनाने तक का तरीका।
स्क्रब बनाने के लिए आपको सबसे पहले गुलाब की पत्तियों को अच्छे से धोना होगा। अब मिक्सी में 10 गुलाब की पत्तियों के साथ थोड़ा सा पानी मिला लें। अब दोनों चीजों को अच्छे से ब्लेंड कर लें। अब इस पेस्ट में एक कप चीनी,दो चम्मच शहद और 8-10 बूंद रोज ऑयल की डालें और दोबारा से सभी चीजों को ब्लेंड कर लें। लीजिए बन गया होममेड स्क्रब।
इसे भी पढ़ें: घर पर बने इस स्क्रब से डेड स्किन को करें साफ
इसे भी पढ़ें: ग्लोइंग स्किन के लिए ये होममेड स्क्रब घर में बनाएं, कुछ दिनों में दिखेगा असर
अगर आपकी स्किन एक्ने प्रोन है, तो यह स्क्रब आपके लिए फायदेमंद होगा। शहद त्वचा को मॉइश्चराइज करने का काम करता है। सेब में फ्रूट एसिड और एंजाइम पाए जाते हैं, जी स्क्रब करने में मददगार है। एप्पल स्क्रब बनाने के लिए एक पका और छिला हुआ सेब, 1/2 चमच शहद और 1/2 जोजोबा ऑयल चाहिए होगा। ( स्क्रब करने के फायदे)
नोट: ्िकिन
उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।